Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं>>कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सुनी जनता की समस्यायें, 22 शिकायतें/ समस्यायें प्रमुखता से उठाई गई

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 23 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आम लोगों द्वारा 22 शिकायतें/ समस्यायें प्रमुखता से उठाई गई जिनमें मुख्य रुप से माइग्रेशन प्रमाण पत्र, बाल विकास विभाग में नियुक्ति, पड़ोसियों द्वारा परेशान करना, स्कूल से टी.सी. निर्गत संबंधी, पैतृक घर में प्रवेश, डीजल पंप खोलने हेतु आवेदन, सुरक्षा एवं अधिकार, शस्त्र लाइसेंस, पुस्ता निर्माण, जेल से रिहाई, भूमि की पैमाइश करने, कंटेनमेंट जोन खोले जाने, बचपन बचाओ गतिविधियाँ, भूमि अपडेशन, बच्चों के प्रवेश कराने, पीआरडी स्वयंसेवक तैनात करने एवं भू माफियाओं से भूमि का कब्जा दिलाए जाने संबंधी समस्यायें प्रस्तुत की गई।

[box type=”shadow” ]

  • जनसुनवाई के दौरान श्रीमती अनला द्वारा अपनी पुत्री के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश हेतु प्रवासी प्रमाण पत्र दिए जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • सुद्दोवाला के शिव सिंह गुंसाई द्वारा अपनी पौत्री को आँगनवाड़ी में सेवायोजित किए जाने का आवेदन किया, इस पर जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग की विज्ञप्ति प्रकाशन के उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
  • बिंगा देवी द्वारा पड़ोसियों द्वारा परेशान करने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने सीओ सिटी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • रजनी गुंसाईं ने अपने भाई को स्कूल से ट्रांसफर प्रमाण पत्र दिए जाने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने को कहा।
  • पंकज श्रीवास्तव ने कौलागढ़ क्षेत्र में वृक्षारोपण का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
  • रेखा देवी ने अपनी जेठानी से पैतृक आवास में हक दिलाने जाने की माँग की जिस पर जिलाधिकारी ने विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मामला सुलझाए जाने की बात कही।
  • अपर्णा द्वारा स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से बच्चों की देखभाल का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • निर्मल आश्रम ऋषिकेश के सतीश श्रीवास्तव ने आश्रम के वाहनों के लिए डीजल पंप खोले जाने का आवेदन किया, इस पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया।
  • अनीशा द्वारा परिवार की सुरक्षा का मामला उठाया, इसको जिलाधिकारी ने विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मामला सुलझाने की बात कही।
  • विशाल एवं श्रीमती मंजू द्वारा शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र  अनुभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • राजपुर निवासी दिनेश गुंसाई ने क्षेत्र में पुस्ता निर्माण कराए जाने की माँग की।
  • शकुंतला चैधरी ने भूमि की पैमाइश कराए जाने के आवेदन पर, जिलाधिकारी ने  उप जिला अधिकारी सदर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • पार्षद मनोज कुमार ने अपने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की प्रार्थना की, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित 28 दिनों की अवधि के बाद क्षेत्र को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त किया जाएगा।
  • प्रशांत,अनुज आदि ने तहसील में पीआरडी स्वयंसेवकों की नियुक्ति की मॉँग की जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • बाबी सूद द्वारा अपने बाल्यों के स्कूल प्रवेश, सुरेश अनमोल द्वारा बचपन बचाओ अभियान, रामा गोयल द्वारा बाल विकास विभाग में सेवायोजित करने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने आवेदकों को आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!