Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लॉकडाउन के दौरान आज दिनभर की गई विभिन्न गतिविधियों से कराया अवगत

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 14 अप्रैल, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव  ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये। जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर, गोयल स्वीटशाॅप, वेलनेस, महादेव एसासिएट्स, दून फ्री फूड, एल्थम बेकरी, केतन आनन्द, गीता राम जयसवाल, डी.एल. रोड चैक देहरादून, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी, शिल्पा प्रोडक्शन सुभाषनगर द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।
जनपद में कुल 5480  भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 26 विद्यार्थी, दीपनगर में 1000, चकशाह नगर में 1100, इन्दिरा नगर चौक में 300, थाना पटेलनगर में 700, पटेलनगर चैकी में 400, नवादा में 55, परेडग्राउण्ड में 60, बाईपास चैकी में 150, बंजारावाला में 100, नगर निगम में 300, कारगी काली माता मन्दिर में 135, कांवली बस्ती में 100, चन्द्रबनी में 120, चैयला में 80, गौतम कुण्ड में 100, किद्दुवाला में 20, बालावाला में 70, इंजीनियर एन्कलेव में 30, ब्रहा्रमपुरी में 45, थाना रायपुर में 200, जाखन में 8, धारा चैकी में 50 भोजन के पैकट एवं 100 बन, नत्थनपुर में 30, छ नम्बर पुलिस में 10, घण्टाघर में 40, सीमाद्वार में 50, ट्रांस्पोर्टनगर में 200  व्यक्तियों को भोजन के पैकैट वितरित किये गये।
जिला प्रशासन देहरादून को ऑनलाइन ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए श्री डेविड जाॅन द्वारा 10 अन्नपूर्णा किट, श्री हेमन्त राणा सहस्त्रधारा रोड द्वारा 100 भोजन के पैकेट, इनेट सोल्यूशन द्वारा 100 भोजन के पैकेट, ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में कुल 10 अन्नपूर्णा किट एवं 200 भोजन पैकेट एवं 180 पानी की बोतल प्राप्त हुई। जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1798 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, थाना नेहरू कालोनी में 200, थाना डालनवाला में 150, थाना कोतवाली में 150, थाना रायपुर में 200, थाना बसन्त विहार में 170, थाना कैन्ट में 55, थाना पटेलनगर में 580, तहसील सदर में 293 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।
लाॅक डाउन अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक  संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज भोजन बनाने वाली संस्था लोकायुक्त कार्यालय पटेलनगर, सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स एण्ड महादेव एसोसिएट्स, दून फ्री फूड, नगर निगम देहरादून के किचन के  निरीक्षण के दौरान उपरोक्त संस्थाओं से सम्बन्धित व्यवस्थापकों को साफ-सफाई बनाये रखने, भोजन को बनाने व भण्डारण एवं पैकिंग के दौरान सामाजिक दूरी बनाये रखने सम्बन्धित जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 1445 निराश्रित पशुओं जिसमें 908 श्वान, 491 गौवंश एवं 46 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 44 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 11, भोजन हेतु 1,  राशन हेतु 27 एवं मेडिकल सहायता हेतु 05 काॅल प्राप्त हुई।
पूर्ति विभाग द्वारा मूल्य नियंत्रण एवं सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाये रखने हेतु तैयार किये गये आलू एवं प्याज के पैकट को आज जनपद के देहरादून सदर, ऋषिकेश एवं विकासनगर  में 30 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू0 50 की दर से 1300 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 56.73 क्विंटल सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा भगत सिहं कालोनी, कारगी ग्रान्ट एवं लक्खीबाग में कुल 905  लीटर दूध तधा जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 21, लक्खीबाग में 65, एवं कारगीग्रान्ट में 36 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 147 तथा लक्खीबाग क्षेत्र में 80 उपभोक्ताओं को खाद्यान  उपलब्ध कराया गया। आज केशव बस्ती डोईवाला में पंजाब नेशनल की मोबाईल एटीएम वैन जनमानस हेतु उपलब्ध रही।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु नियुक्त विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के आज कुल 71 कार्मिकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें परिवहन विभाग के 46 एवं पैरामेडिकल स्टाफ क्वारेंन्टाइन सेंटर कण्डोली के 25 कार्मिक शामिल हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!