Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘झण्डा मेला’ को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपादित किये जाने के सम्बन्ध में प्रबन्धक दरबार साहिब के सदस्यों तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक आयोजित की गयी

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, शनिवार, 7 मार्च 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलैक्ट्र्ट कार्यालय में ‘झण्डा मेला’ को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपादित किये जाने के सम्बन्ध में प्रबन्धक दरबार साहिब के सदस्यों तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने दरबार साहिब के सदस्यों को जिला प्रशासन की तरफ से भीड़ प्रबन्धन, सुरक्षा, यातायात प्रबन्धन तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति होने पर उससे निपटने की हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार मेले में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच करने के लिए गुरू दरबार साहिब प्रबन्धन को भी अपनी तरफ से विशेष प्रयास करने की अपेक्षा करने के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जरूरी बातों का प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने मेले वाले स्थान पर तथा अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में यथासंभव थर्मल स्कैनर मशीन लगवाने, साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था देखते हुए तथा किसी भी प्रकार के जुखाम इत्यादि से संक्रमित व्यक्ति को तत्काल उचित चिकित्सा-जांच कराने के मुख्य चिकित्साधिकारी और दरबार साहिब प्रबन्धन को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के जोखिम को देखते हुए सभी प्रकार की मेडिकल व चिकित्सा की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हालांकि उत्तरखण्ड में कोरोना का कोई भी केस नही पाया गया है फिर भी अपनी तरफ से सभी तरह की तैयारी रखने की जरूरत है तथा इस सम्बन्ध में कोई भी व्यक्ति किसी भी माध्यम से यदि भ्रम फैलायें और स्थिति को अनावश्यक पैनिक बनाये, तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि इस बार कोरोना वायरस के जोखिम को देखते हुए जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए जनपद में चिकित्सालय के साथ-साथ पी.एच.सी, सी.एच.सी पर भी साफ-सफाई  बरतने, लोगों को सैनिटेशन के प्रति सचेत करने तथा जरूरी बातों को बताते हुए अस्पतालों में दवाओं -मेडिसन उपकरणों और स्टाॅफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं। साथ ही कहा कि ‘झण्डा मेला’ में भी भीड़ को स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रबन्धन दरबार साहिब के साथ जरूरी  समन्वय करके पूर्व तैयारी की जायेगी, जिससे किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम से तत्काल निपटा जा सके।
प्रबन्धक दरबार साहिब  व मेला अधिकारी ‘झण्डा मेला’ के.सी जुयाल ने अवगत कराया कि इस बार हमारी स्वयं की कोशिश रहे की भीड़ कम से कम हो और दरबार साहिब प्रबन्धक समिति अपनी ओर से भी भीड़ प्रबन्धन , स्वास्थ्य प्रिकाॅशन इत्यादि की व्यवस्था करेगा तथा जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के साथ बेहतर व्यवस्थाएं सम्पादित करेगा। उन्हेांने कहा कि लोग कोरोना वायरस को लेकर अनावश्यक पैनिक ना हो इसके लिए अपने स्तर से भी हम प्रचार-प्रसार करंगे। उन्होंने कहा कि झण्डा मेला का मुख्य आयोजन 13 मार्च को सम्पादित होगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *