Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर जिलाधिकारी ने आईआरएस सिस्टम को एक्टिवेट करने सम्बन्धी बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (जि.सूचना)। कोरोना वायरस कोविड-19 का विश्वभर में प्रकोप के कारण वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आईआरएस सिस्टम को एक्टिवेट करने सम्बन्धी बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जनपद विभिन्न स्थानों पर यथा सुभारती अस्पताल को आयशोलेशन एवं  Hotel Taqgene  को क्वारेन्टाइन सेन्टर बनाये जाने हेतु पूर्णरूप से अधिग्रहण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि आयशोलेशन एवं क्वारेन्टाइन सेन्टरों पर प्रशिक्षित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी, जिन पर पूर्ण सुरक्षा का दायित्व पुलिस विभाग द्वारा किया जायेगा। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अतिरिक्त एयरपोर्ट एवं मलिन बस्तियों में सोडियम क्लोराइड का छिड़काव करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बचाव में सुरक्षा की बात करते हुए कहा कि लोगों का अधिकाधिक जागरूक करने हेतु विभिन्न चैक चैराहों आदि स्थानों पर लाउडस्पीकरों से मुनादी के साथ ही पम्पलेट एवं बैनरों का भी प्रयोग किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वन अनुसंधान संस्थान परिसर में वायरस संक्रमित अधिकारियों पर चाक चैबन्द नजर रखने के साथ ही उनकी चिकित्सकीय एवं खाने-पीने की व्यवस्थाएं चलाये जाने के भी निर्देश दिये।  उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में नगर निगम को विशेष साफ-सफाई व्यवस्था कराने के साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि होटलों में आने-जाने वाले यात्रियों के बारे में उनके द्वारा की गयी पूर्व यात्रा के इतिहास की भी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को दिये। उन्होंने सिविल डिफेंस के लोगों को जनता के बीच जागरूकता पैदा करने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षे़त्रों में सभी मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारों एवं चर्च के धर्मगुरूओं को कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भीड़-भाड़ या किसी जमावड़े को टालने या सम्भवतः स्थगित करने की सलाह देते हुए एक दूसरे के बीच उचित दूरी बनाये रखने तथा एक साथ लोगों को इकठ्ठा न होने दिया जाय।
जिलाधिकारी ने इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को एक्टिवेट करने के निर्देश जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को देते हुए कहा कि आईआरएस से जुड़े  अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखते हुए किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने में अपना सहयोग देने के लिए अपने मोबाईल एक्टिव मोड में रखे जाने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को एफआरआई,  Hotel Taqgene   एवं सुभारती आदि स्थानों पर आयसोलेशन एवं क्वारेन्टाइन सेन्टरों में भी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खडेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मीनाक्षी जोशी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चन्द्र, सीओ लोकजीत सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डाॅ० एन के त्यागी,  जिला विकास अधिकारी प्रदीप पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल एवं जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डाॅ० दीपशिखा रावत उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!