Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में संचालित जिला आपदा परिचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून 2 फरवरी 2020 (सूचना)। जनपद में संचालित जिला आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुँचे जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के दुरस्थ चकराता-त्यूनी आदि क्षेत्रों में होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं गाँव तथा तोकों में निवास करने वाले लोगों के दूरभाष नम्बर संकलित करने के साथ ही उन लोगों को आवश्यक उपकरण मुहैय्या कराने के निर्देश जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत् संचालित कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को जनपद आपदा कन्ट्रोलरूम से जोड़ दिया जाय ताकि जनपद में कोई आपदा की स्थिति हो तो मैसेज प्राप्त हो सके। तद्नुसार आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को भी तेजी से चलाया जा सके। जिलाधिकारी ने विकासखण्ड चकराता के सुदुरवर्ती क्षेत्र ऐठान-भुनाड के ग्राम प्रधान केशर दास से बर्फबारी में हुई घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये राहत बचाव कार्यों की स्थिति जानी, जिस ग्राम प्रधान ने जिला  प्रशासन द्वारा बर्फबारी के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू करने हेतु किये गये कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की।  जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केन्द्र में मौजूद उपकरण एवं कर्मचारियों के बारें में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबन्धन अधिकारी डाॅ दीपशिखा रावत से जनपद के आईआरएस सिस्टम के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी कल 3 फरवरी 2020 को कलेक्टेªट सभागार में प्रातः 11 बजे से जनता मिलन कार्यक्रम में आम जनमानस की समस्याएं सुनेंगे तथा समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने हेतु उन्होंने सम्बन्धित विभागों अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिये।
आपदा परिचालन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, स्मार्ट सिटी के कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से राम उनियाल, वैयक्तिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह समेत आपदा परिचालन केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!