Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्डदेश

काठगोदाम-भद्यूनी मोटर मार्ग पर पहाड़ी के दुर्गम ईलाके में मौजूद शीतलाहाट गधेरे जल स्त्रोत का जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 2 फरवरी 2020 (सूचना)। काठगोदाम-भद्यूनी मोटर मार्ग पर पहाड़ी के दुर्गम ईलाके में मौजूद शीतलाहाट गधेरे जल स्त्रोत का जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ बीते रोज निरीक्षण किया। गधेरे का रास्ता काफी दुर्गम होने के साथ ही खतरों और चुनोतियों (भू-स्खलन) से भरा हुआ था। फिर भी डीएम स्वयं को खतरे में डालते हुए गधेरे तक पहुॅचने में सफल रहे। श्री बंसल पहले जिलाधिकारी हैं जो जान जोखिम में डालकर इस दुर्गम ईलाके में 1 किलो मीटर की दुर्गम चढ़ाई पार कर गधेरे तक पहुॅचे। हुआ यूॅ कि जब शीतलाहाट वाटर प्लांट का निरीक्षण जिलाधिकारी कर रहे थे तब जल संस्थान के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्लांट को पानी पहाड़ी के ऊपर 1 किलो मीटर की दूरी पर स्थित गधेरे से मिलता है। ग्रीष्म काल में हल्द्वानी में पानी की किल्लत के समय इस प्लांट का महत्व और अधिक बढ़ जाता है और हल्द्वानी शहर को भी शीतलाहाट प्लांट से भी पेयजल आपूर्ति की जाती है। अधिकारियों की इस बात पर उन्होंने पहाड़ी पर स्थित गधेरे पर जाने की इच्छा व्यक्त की। तुरन्त ही सारा अमला डीएम के साथ गधेरे की तरफ निकल पड़ा।
गधेरे के निरीक्षण के दौरान उनके संज्ञान में आया कि बरसात के समय गधेरे का अधिकांश पानी ओवर फ्लो होकर गोला नदी में समा जाता है। पानी की बरबादी को रोकने तथा हल्द्वानी शहर को पेयजल की आपूर्ति और अधिक बेहतर हो सके, इसलिए पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए श्री बंसल ने निर्णय लिया कि बरबाद होने वाले पानी को प्लांट तक पहुॅचाने के लिए गधेरे नई पाईप लाईन डालकर शीतलाहाट वाटर प्लांट से जोड़ दिया जाये। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना को निर्देश दिए कि गधेरे से प्लांट तक 200 एमएम की 750 मीटर लम्बी पाईप लाइन डालने का यथाशीघ्र प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिलाधिकारी श्री बंसल ने खनिज फाउण्डेशन निधि से 25 लाख की धनराशि भी मौके पर ही स्वीकृत कर दी। जिलाधिकारी की तत्परता से गधेरे के पानी की जहाॅ बरबादी रूकेगी, वहीं शहर को आपूर्ति होने वाले पेयजल की मात्रा में वृद्धि भी होगी।
श्री बंसल ने ब्रिटिश शासनकाल में शीतलाहाट प्लांट से हल्द्वानी शहर को की जाने वाली पेयजल आपूर्ति प्रक्रिया, वर्तमान में चल रही पेयजल आपूर्ति प्रक्रिया, पेयजल की आपूर्ति बढ़ाने की संभावनाओं का विस्तार से मौका मुआयना किया। इसके साथ ही श्री बंसल ने पानी क्लेरीफायर एवं पानी में एलम (फिटकरी) मिलाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने फिल्टर बैडो की सफाई (बैक वाॅशिंग) तथा पेयजल का क्लोरीनेशन व टरवीडीटी जाॅच भी अपने सामने करायी। जाॅच में पानी पेयजल हेतु उपयुक्त पाया गया।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत डी.के. जोशी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!