Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई में जन समस्याओं का निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा विगत शनिवार को जन समस्याओं की सुनवाई के लिए पंजीकृत आवेदनों पर लोगों की समस्याएं सुनी तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर उसके निस्तारण के निर्देश दिये।
आज जिलाधिकारी द्वारा ऐसे लोगों की जन समस्याओं को सुना गया, जिन्होंने विगत शनिवार के लिए सुनवाई हेतु आवेदन किया था, किन्तु शनिवार-रविवार दो दिन कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के चलते आवागमन बन्द होने से जिलाधिकारी ने शनिवार के लिए पंजीकरण करवाने वाले लोगों के लिए जनसुनवाई का रिजर्व दिन मंगलवार रखा है। आज कुल 12 फरियादियों द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याओं को जिलाधिकारी के सम्मुख पेश होकर प्रस्तुत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर उसके निस्तारण के निर्देश दिये तथा कृत कार्यवाही से उन्हे अवगत कराने को कहा गया।
आज की जनसुनवाई में कुछ इस प्रकार के प्रकरण सामने आये, जिनमें डोईवाला शुगर मिल में किसानों के बकाये भुगतान, गुरूद्वारा प्रबन्धन कमेटी देहरादून द्वारा प्रातः 9ः30 बजे  श्रद्धालुओं को माथा टेकने की अनुमति तथा अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा किसानों की कोविड-19 के दौरान उपजी समस्याओं के समाधान के ज्ञापन पत्र इत्यादि के क्रम में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिये। वार्ड न० 18 इन्दिरा कालोनी के पार्षद द्वारा आसपास के कुछ व्यक्तियों को वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन का लाभ देने के आवेदन पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर और जिला समाज कल्याण अधिकारी को वस्तुस्थिति का अवलोकन करते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग में रोजगार की मांग के सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास की तथा तहसील सदर क्षेत्र के अन्तर्गत भूमि आंवटन के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल भी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!