Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला योजना के अन्तर्गत सिंचाई विभाग का प्रदर्शन दयनीय है साथ ही टीएसपी एवं एससीपी के तहत निर्माण कार्यो को शीघ्रता से पूरा करायें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 8 जुलाई, 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग की विभागीय योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सौंग बाँध की जमीन के हस्तान्तरण प्रस्तावों एवं विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने सूर्यधार झील निर्माण से क्षेत्र के 18 गाँवों में पेयजल एवं सिंचाई सुविधा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए जनपद के रिस्पना, बिन्दाल, सौंग, नालापानी तथा अन्य नदियों की साफ-सफाई हेतु वार्षिक कार्य योजना तैयार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी मालढंग डैम, बुल्लावाला सिंचाई परियोजना तथा चन्द्रेश्वर नगर झील की कार्य प्रगति के सम्बन्ध में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सैक्टर योजनान्तर्गत कलंका नहर का निर्माण समयबद्धता के साथ पूरा किया जाय। बैठक में उन्होंने गौहरीमाफी में ड्रेनेज की व्यवस्था पूर्ण कराने, नहरों का चैनेलाईजेशन करने के निर्देश दिये। उन्होेंने बताया कि वर्षाकाल के मद्देनजर रखते हुए बाढ नियंत्रण कार्यों में तेजी लायें तथा जहाँ आवश्यक हो वहाँ वायरक्रेट निर्माण करायें। उन्होंने कहा कि जिला योजना के अन्तर्गत सिंचाई विभाग का प्रदर्शन दयनीय है साथ ही टीएसपी एवं एससीपी के तहत निर्माण कार्यो को शीघ्रता से पूरा करायें। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में चैनेलाईज कार्य शुरू करें तथा नदियों की सफाई का वार्षिक कलैण्डर भी बनायें।  उन्होंने सौंग बाँध निर्माण का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश देते हुए बताया कि इससे पूरे देहरादून शहर की पेयजल आपूर्ति में सुधार लाया जा सकता है। बैठक में राजकीय सिंचाई लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा शिरकत की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!