Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी ने आज जनपद के हर्रावाला में अवस्थित उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक कालेज में बनाये जा रहे कोविड केयर सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 31 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज जनपद के हर्रावाला में अवस्थित उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक कालेज में बनाये जा रहे कोविड केयर सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कोविड केयर सेन्टर पर पर्याप्त बैड, दवा, आवश्यक उपकरण एवं सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए अन्य अवशेष कार्यों को शीघ्रता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कोविड सेन्टर पर सुरक्षा उपकरणों के साथ ही चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिको की तैनाती एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर  से विभिन्न जनपदों के 132 व्यक्तियों को 6 वाहनों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त सम्बन्धित जनपदों/क्षेत्रों में भेजा गया, जिसमें, पिथौरागढ के 15, चम्पावत के 14, टिहरी के 16, नैनीताल के 3, उधमसिंह नगर के 8, बागेश्वर के 14, अल्मोड़ा के 17, हरिद्वार के 1, पौड़ी के 44 व्यक्तियों को उनके जनपदों/ गंतव्य स्थलों को भेजा गया। इसी प्रकार जनपद देहरादून से 1 वाहनों / बसों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त उत्तरप्रदेश के 21 व्यक्तियों को सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया।

आज दोपहर विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे प्रवासी 257 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच के उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 334 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिलापूर्ति विभाग कन्टेंनमेंट आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में 3 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आशुतोष नगर/बैराज रोड में 512 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा गुरू रोड पटेलनगर में 15, ई.डब्लू.एस ब्लाक एमडीडीए में 15 ली०, सेवलाकला कन्टेंमेंट जोन में 20 ली०, बैराज कालोनी में 25 ली०,बीस बीघा कालोनी ऋषिकेश में 15 ली०, शिवाजी नगर ऋषिकेश में 15 ली०, डांडीपुर मौहल्ला में 10 ली०, नेगी तिराहा रेसकोर्स में 10 ली०, सतोवाली क्षेत्र में 10 ली०,  कुल 135 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 881 निराश्रित पशुओं जिसमें 460 श्वान, 383 गौवंश एवं 38 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा विभिन्न क्वारेंटीन सेन्टर में ठहराये गये व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें  होटल केलिस्टा में 10, होटल ग्रान्ड इलिट में 15, होटल पर्ल में 12 व्यक्तियों सहित कुल 37 व्यक्तियों को  प्रशिक्षण दिया गया।

दून हैप्पी मील्स में आज श्रीमती सुधा रानी छोटी सब्जी मण्डी ऋषिकेश द्वारा 150 काॅटन मास्क जिला प्रशासन को सहयोग स्वरूप प्रदान किये गये। कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 34 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 32 एवं 2 अन्य काल प्राप्त हुई।

 

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/quarantine-centre-men-vyavsthaon-ka-nodal-adhikariyon-ne-jajya-liya/

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *