Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण पर रोकथाम किये जाने हेतु तैयार किये मानक प्रचालन विधि (एस.ओ.पी.) को अन्य जनपदों में भी रैपलिकेट कराए जाने का किया अनुरोध, जानिए, पढ़ें पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 , नैनीताल (सूचना)। जिला प्रशासन द्वारा जी.आई.एस. प्रणाली का उपयोग करते हुए कोरोना संक्रमण पर रोकथाम किये जाने हेतु तैयार किये मानक प्रचालन विधि (एस.ओ.पी.) की उपयोगिता के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून को 5 अक्टूबर 2020 को अर्द्ध शासकीय पत्र प्रेषित करते हुए, प्रदेश के अन्य जनपदों में भी के इस अभिनव एवं उपयोगी मानक विधि को रैपलिकेट कराए जाने का अनुरोध किया गया है। ज्ञात है कि इस प्रक्रिया के अन्तर्गत डाॅ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी में कोविड-19 वायरस से गम्भीर रूप से संक्रमित एवं मृत हुए व्यक्तियों की सूचना गूगल स्प्रेडशीट पर नियमित अद्यतन रखते हुए इनका विवरण जी.आई.एस. पोर्टल पर विश्लेषण करने के उपरान्त कोरोना संक्रमण हेतु अतिसंवेदनशील क्षेत्रों (क्लस्टर) का चिह्नीकरण नियमित रूप से किया जा रहा है। चिन्हित किये गये क्लस्टर्स में केटेनमेंट करते हुए आई.आर.टी. टीमों के माध्यम से सघन डोर टू डोर चिकित्सकीय परीक्षण, सैम्पलिंग, काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं आई.ई.सी. द्वारा वृहद प्रचार-प्रसार कर संक्रमण रोकथाम की कार्यवाही की जा रही हैं। उक्त प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रथमतः हल्द्वानी नगर क्षेत्रान्तर्गत 15 अति संवेदनशील वार्डों की सूचना जी.आई.एस. पोर्टल से प्राप्त की गई तथा 3 – 3 वार्डों के कुल 5 क्लस्टर गठित करते हुए, केटेनमेंट क्षेत्र निर्धारित करते हुए, आई.आर.टी. टीमों से कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु निर्धारित एस.ओ.पी. के अनुसार कार्यवाही कराई गई। नियमित रूप से कोरोना संक्रमित गम्भीर मरीजों एवं कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्तियों का गूगल स्प्रेडशीट पर अपलोड विवरण जी.आई.एस. पोर्टल पर मैप किये जाने से पूर्व चिह्नित क्षेत्रों में मानक प्रक्रिया के अन्तर्गत संक्रमण रोकथाम की प्रभावी कार्यवाही करने के उपरान्त, इन क्षेत्रों में संक्रमण न्यून होना पाया गया। साथ ही संक्रमण रोकथाम हेतु तैनात टीमों द्वारा कंटेनमेंट प्रक्रिया तय करने में काफी सहजता हुई है। परिणामस्वरूप अद्यतन आंकड़ो को जी.आई.एस. पोर्टल पर मैप करते हुए हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत 22 वार्डों एवं 2 अर्द्धशहरी क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए कुल 8 क्लस्टर चिह्नित किये गये है।

कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु चिह्नित किये अति संवेदनशील वार्डों में आवास-विकास, सुभाषनगर गोविन्दपुरी, राजपुरा, तल्लीबमौरी, मल्ला गोरखपुर, बमौरी बंदोबस्ती, आर्दश नगर, मानपुर, हल्द्वानी तल्ली, मानपुर उत्तर, गौजाजाली उत्तर, मुखानी-2, 3 व 5, पाॅलीशीट, जवाहर ज्योति, बमौरी मल्ली, लोहरियासाल तल्ला/मल्ला, कुसुमखेड़ा पश्चिम/पूर्वी आदि वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्रों में करायत चतुर सिंह एवं देवलचौड़ सम्मिलित हैं। जी.आई.एस. पोर्टल से चिह्नित इन कंटेनमेंट क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु आई.आर.टी. टीम द्वारा डोर-टू-डोर सघन परीक्षण, सैम्पलिंग कान्टेक्ट ट्रेसिंग एवं आई.ई.सी. द्वारा वृहत प्रचार-प्रसार कार्य किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!