Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

 गंगा सुरक्षा और इससे जुड़े सभी कार्यों की प्रगति में तेजी लायें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कैम्प कार्यालय  से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से गंगा सुरक्षा समिति से जुडे़ विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा सुरक्षा और इससे जुडे़ सीवरेज ट्रीटमेंट, पेयजल, बाढ सुरक्षा, सौन्दर्यीकरण, सड़क मरम्मत व सुधारीकरण, अतिक्रमण हटाने, कूड़ा व मृत पशुओं के अवशेष निस्तारण, सैनिटेशन, वृक्षारोपण और साफ-सफाई से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति को तेजी से बढायें।
जिलाधिकारी ने आई० एण्ड डी० एवं 26 एम०एल०डी०एस०टी०पी० के कार्यों की प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) उत्तराखण्ड पेयजल निगम ऋषिकेश को निर्देशित किया कि इसका अवशेष कार्य तेजी से पूरा करें तथा वन विभागके समन्वय से रम्भा नदी से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी पूर्ण करें। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश को आस्था पथ पर की जा रही चित्रकारिता को अधिक आकर्षित एवं व्यापक रूप दिये जाने तथा घाटों पर दीवार लेखन के अवशेष काम को 3 दिन के भीतर निपटाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नगर निगम के समस्त वार्डों में नियिमत स्वच्छता अभियान चलाने, कूड़ा उठाने तथा गंगा नदी में पूजा सामग्री और कूड़ा करकट डालने से रोकने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उत्तराखण्ड जल संस्थान देहरादून को टारगेट दिया कि 15 दिवस में आयोजित होने वाली अगली समिति की बैठक तक हस्तांतरित की जाने वाली योजनाओं में 19 योजनाएं पूरी करें तथा अगली बैठक में प्रगति से भी अवगत करायें। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड देहरादून के पिछली बैठक और आज की बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त  करते हुए जिला विकास अधिकारी से उनका स्पष्टीकरण लेने तथा 3 दिन में उसका जवाब प्रस्तुतीकरण के निर्देश दिये। साथ ही सिंचाई विभाग को ग्राम पंचायत खदरी खड़क माफी के खादर क्षेत्र को सौंग नदी की बाढ से बचाव कार्य की तत्काल फोटोग्राफी सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने गुमानीवाला स्थित कांजी हाउस की खाली पड़ी भूमि का पशुओं की संख्या नियंत्रण केन्द्र (बघ्याकरण सेन्टर) की स्थापना हेतु जिला विकास अधिकारी, नगर निगम तथा वन विभाग को संयुक्त रूप से झाझरा स्थित भूमि का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करने तथा बघ्याकरण केन्द्र के लिए भूमि हस्तांतरण के कार्य पर अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने उत्तराखण्ड जल संस्थान अनुरक्षण शाखा गंगा सब डिविजन ऋषिकेश को 6 एमएलडी लक्कड़ घाट सीवर संयोजन के अवशेष कार्य को पूरा करने, वन विभाग को रम्भा क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने, उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पर्यावरण को दूषित करने वाली गतिविधियों की रोकथाम करने, लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा नगर निगम ऋषिकेश को प्लास्टिक के विरूद्ध भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को आज दिये गये निर्देशों का अगली बैठक में प्रगति विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
इस दौरान कैम्प कार्यालय में प्रभागीय वनाधिकारी दें राजीव धीमान, एनआईसी सभागार में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित नगर निगम ऋषिकेश, जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लोक निर्माण विभाग आदि गंगा सुरक्षा समिति से जुड़े विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!