Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा किये जा रहे उपायों में सहयोग करते हुए अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाये रखने एवं पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 21 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.), जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि वर्षाकाल तक जनपद में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु सप्ताह में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को स्वच्छता एवं फाॅगिंग कार्य के साथ ही जनमानस को डेंगू-मलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा किये जा रहे उपायों में सहयोग करते हुए अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाये रखने एवं पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में कोविड-19 के संक्रमण एवं बचाव के दृष्टिगत घोषित किये गये लाॅकडाउन अवधि में आज जनपद में नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में डेंगू-मलेरिया एवं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु व्यापक स्वच्छता, फाॅगिंग, सेनिटाइजेशन अभियान के साथ ही जनमानस को उक्त बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।  उत्तराखण्ड में कल 22 जून 2020 से आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषदीय बोर्ड की  परीक्षा-2020 हेतु  माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद में नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित विद्यालयों, जिन्हें परीक्षा केन्द्र बनाया गया है में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सघन सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।

जनपद में आज नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद यथा डोईवाला, मसूरी, हरबर्टपुर, विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, अस्पतालों, मण्डी परिसर, मुख्य मार्गो, क्वारेंटीन सेंटरों में सेनिटाइजेशन कार्य के साथ ही कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू-मलेरिया के बचाव हेतु स्वच्छता एवं फागिंग कार्य करते हुए जनमानस को इससे बचाव हेतु जागरूक भी किया गया।

आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 291 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 253 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 97 व्यक्ति पंहुचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 221 एवं काठगोदाम हेतु 88 व्यक्ति गये तथा मुम्बई, महाराष्ट्र से जनपद देहरादून पहुँचे 68 व्यक्ति जिनमें अन्य जनपदों के 62 व्यक्तियों को 2 बसों/वाहनों के माध्यम से स्वास्थ्य जाँच एवं थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात उनके जनपद हेतु भेजा गया, जिनमें जनपद रूद्रप्रयाग के 21, टिहरी गढवाल के 23, पौड़ी गढवाल के 15, उत्तरकाशी के 3 व्यक्ति शामिल हैं, इसी प्रकार जनपद के 6 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त संस्थागत क्वारेंटीन सेन्टर हेतु भेजा गया।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 23 मोबाईल वैन के माध्यम से 198 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पाद का वितरण किया गया, जिनमें आई.डी.पी.एल. ऋषिकेश में 10 ली०, भरत विहार लेन न० 4 में 10 ली०, भागीरथी पुरम में 15 ली०, रेलवे कालोनी मे 10 ली०, गीता नगर गली न० 1 में 15 ली०, आवास विकास कालोनी में 10 ली०, नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंर्गत मोहनी रोड़ में 10 ली०, सर्कुलर रोड़ में 10 ली0, चमनविहार में 15 ली0, कंलिगा कालोनी में 10 ली0, पूर्वी पटेलनगर में 10ली0 खुड़़बुड़ा में 5 ली०, राम विहार बल्लपुर में 15 ली०, सहित कुल  145 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 159 निराश्रित पशुओं जिसमें, 133 गौवंश एवं 26 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1364 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 18999 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 18 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें सभी काॅल पास से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!