Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इन्सटीट्यूशनल क्वारेंटीन किये गये प्रत्येक व्यक्ति की सैम्पलिंग की जा रही है, जानिए दिनभर की अन्य गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि इन्सटीट्यूशनल क्वारेंटीन किये गये प्रत्येक व्यक्ति की सैम्पलिंग की जा रही है, इसके विभिन्न स्वास्थ्य टीमें बनाई गयी हैं जो सैम्पलिंग कार्य का संकलन करेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि क्वोरंटीन सेन्टर में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक सेन्टर पर स्टाफ तैनात किया गया है तथा क्वारेंटीन सेन्टर पर पोस्टर भी चस्पा किये गये हैं। यदि किसी को स्वास्थ्य सम्बन्धी या अन्य कोई समस्या हैं वे दिये गये नम्बरों पर काल कर अवगत करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि आज शाम 8 बजे उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, अम्बेडकर नगर एवं आयोध्या के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं, जिसमें जनपद देहरादून एवं  हरिद्वार से कुल 1152 व्यक्ति/यात्री अपने गंतव्य स्थान को भेजे जायेंगे।

आज दोपहर तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 307 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटलों में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों 190 व्यक्ति गंतव्यों हेतु गये।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते  दरों पर 76.08 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिलापूर्ति विभाग कन्टेंनमेंट आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में 4 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आशुतोष नगर/बैराज रोड में 493 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा गुरू रोड पटेलनगर में 15 ली०,  आशुतोष नगर में ऋषिकेश में 40 ली०, बैराज कालोनी में 40ली०, कुल 95 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 897 निराश्रित पशुओं जिसमें 559 श्वान, 296 गौवंश एवं 42 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

राम सिंह प्रधानजी दुग्ध विकास समिति रजि० द्वारा रेनबसेरा पटेलनगर में ठहराये गये आसाम, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के  48 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध करया जा रहा है।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ० ए.के. डिमरी, डाॅ० फिर्मल एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा रैन बसेरा पटेलनगर में 75 व्यक्तियों, मत्स्य विभाग भोपाल पानी के 23 कार्मिकों, ग्लेक्सी गेस्ट हाउस क्वारेंटीन सेन्टर में 4 व्यक्तियों सहित कुल 102 व्यक्तियों को  प्रशिक्षण दिया गया।
जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1021 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 13648 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 67 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 66, राशन हेतु 1 काल प्राप्त हुई।

 

सम्बंधित खबर के लिए,
क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/prople-coming-from-red-zones-are-being-kept-in-institutional-quarantine/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!