Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की – विभिन्न राज्यों से जनपद में आ रहे जनपद वासियों के स्वरोजगार के लिए आवश्यक कदम उठाये जायें

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 5 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप से बचने के लिए देश के विभिन्न स्थानों से प्रवासी जनपद वासियों की आवक तेजी से बढ़ रही है, जिसके फलस्वरूप अब इनके लिए रोजगार की आवश्यकता महसूस हो रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभिन्न राज्यों से जनपद में आ रहे जनपद वासियों को नरेगा, एन.आर.एल.एम. सहित अन्य विकास कार्यक्रमों के साथ जोड़कर इनके स्वरोजगार के लिए आवश्यक कदम उठाये जायें। उन्होंने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग (जल संरक्षण) कन्जर्वेशन प्रक्रिया में  स्वंय सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाय।
उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले जनपदवासियों की थर्मल स्कैनिंग आवश्यक रूप से करवाई जाय, इस हेतु ग्राम प्रधानों को शासनस्तर से जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने उद्यान, कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि इन लोगों को रोजगार से जोड़े जाने हेतु फल प्रसंस्करण सम्बन्धी योजनाएं प्रारम्भ की जायें, साथ ही काश्तकारों हेतु निर्धारित समय में कीटनाशक, बीज, उर्वरक आदि की व्यवथा सुनिश्चित की जाय।
उन्होंने कहा कि अधिकतम किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जोड़े जाने हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाये जायं। इसके अतिरिक्त दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध विकास समितियों से जोड़कर उत्पादन बढ़ाते हुए इनकी आय में वृद्धि करने के प्रयास किये जाय।
उन्होंने कहा कि बाहर से आये सभी क्षेत्रों के लोगों पर सतत निगरानी भी रखी जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक, विक्रम सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डाॅ० हेमलता पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, सहायक निबन्धक सहकारिता सुभाष गहतोड़ी तथा सहायक निदेशक डेयरी अनुराग मिश्रा उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!