Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण के की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से SSP, CMO, समस्त उप जिलाधिकारियों एवं विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण के की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार, 7 मई 2021 को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप माईक्रो कन्टेंनमेंट जोन के स्थान 100-200 मीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्रों को मिलाकर बड़े कन्टेंमेट जोन बनाए जायें तथा कन्टेंमेंन्ट जोन से अन्य क्षेत्रों में आवागमन प्रतिबन्धित करते हुए पुलिस विभाग के समन्वय से सभी आने जाने वाले रास्तों पर बेरिकेटिंग करवाने तथा कन्टेंमेंट जोन में वाहनों के माध्यम से खाद्य सामग्री, फल सब्जी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को, दूध पहुँचाने हेतु डेरी विभाग को तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्र में शत-प्रतिशत सैम्पलिंग करवाने के साथ ही आशा एवं आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों के माध्यम से प्रभावी सर्विलांस कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे कन्टेनमेंट जोन क्षेत्र से कोई व्यक्ति अन्य क्षेत्रों में आवागमन न कर पाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कन्टेंमेंट जोन क्षेत्र में 24 घण्टे एम्बुलेंस तैनात रहे ताकि यदि किसी व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति होम आयशोलेशन में रह रहे हैं उनको आनलाईन माध्यम से ट्रेक किया जाएगा तथा सम्बन्धित पुलिस चैकी के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी यदि कोई व्यक्ति बाहर घूमता हुआ पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होेंने निर्देश दिए जो व्यक्ति अन्य राज्यों से जनपद में आ रहे हैं उनका यात्रा विवरण प्राप्त किया जाए तथा ऐसे व्यक्तियों को मानको के अनुरूप 07 दिन के लिए क्वारेंनटीन किया जाए। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को जिला पंचायतीराज अधिकारी के माध्यम से संदेश प्रेषित किया जाए कि उनके गाँव में अन्य राज्यों एवं जनपदों से आने वाले व्यक्तियों का विवरण प्रस्तुत किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सैम्पल चाहे उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव हो अथवा नेगेटिव हो उसकी एन्ट्री पोर्टल पर निर्धारित समय पर कर ली जाए सैम्पल की एन्ट्री लम्बित होने को गम्भीरता से लिया जाएगा तथा सम्बन्धित के विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विवरण प्राप्त कर लिया जाए। जिन व्यक्तियों के पता व मोबाईल नम्बर सही नहीं हैं, अधूरे हैं, वह किस लैब के हैं। साथ ही सैम्पलिंग के दौरान जो व्यक्ति अपना पता अथवा मोबाईल नम्बर गलत दे रहे हैं, को सम्बन्धित थाना/चैकीवार विवरण प्राप्त किया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि जो व्यक्ति कोविड कफ्र्यू के दौरान अनावश्यक घूम रहें से भी सख्ताई से निपटा जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी कोविड कन्ट्रोल रूम को निर्देश दिए कि जो व्यक्ति होमआयशोलेशन में हैं उनके स्वास्थ्य की निरन्तर माॅनिटिरिंग की जाए तथा स्वास्थ्य में सुधार ना आने की स्थिति में उनको चिकित्सालयों में उपचार हेतु भर्ती करने की कार्यवाही के लिए सम्बन्धित नोडल अधिकारी सूचित किया किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी चिकित्सालय द्वारा व्यक्तिगत सिलेण्डर रिफिल नहीं कराए जायेंगे।

जिलाधिकारी ने आज राधास्वामी सत्संग भवन का निरीक्षण किया तथा वहाँ पर जम्बो टीकाकरण केंद्र बनाए जाने हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी चकराता एवं विकासनगर को निर्देशित किया कि वे विकासनगर एवं हरबर्टपुर में स्थित राधा स्वामी सत्संग शाखाओं का भी टीकाकरण केन्द्र बनाए जाने हेतु निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने रायपुर स्टेडियम, कोरोनेशन के लिए कोविड स्टाॅफ हेतु सिटी बसों की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!