Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने आज आशारोड़ी चैक पोस्ट एवं मण्डी परिसर निरंजनपुर का निरीक्षण किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार,18 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी द्वारा आज आशारोड़ी चैक पोस्ट पर निरीक्षण किया एवं इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा जारी आदेशानुसार स्थापित निर्देशों (मानक संचालन कार्यविधियाँ) का अक्षरशः पालन करते हुए अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों की पूर्णरूप से स्वास्थ्य प्रमाण-पत्रों की जाँच उपरांत ही जनपद में प्रवेश हेतु अनुमत किया जाय। जनपद में प्रवेश के दौरान कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत लक्षण प्रतीत होने पर ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की अनिवार्यतः रैण्डम टेस्टिंग भी कराई जाय।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा मण्डी परिसर निरंजनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी परिसर में नालियाँ अवरूद्ध पाये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि  ऐसे 12 व्यवसाईयों जिनकी दुकानों के समीप गंदगी व नालियां अवरूद्ध पाई गयी को कारण बाताओं नोटिस जारी करने तथा संतुष्टि पूर्वक उत्तर प्राप्त न हाने की दशा में ऐसे व्यवसाईयों के लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश मण्डी सचिव को दिये। जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में 12 व्यापारियों को नोटिस जारी किये गये तथा नगर निगम द्वारा उक्त 12 व्यवासियों को 5-5 हजार रू० प्रति प्रतिष्ठान चालान की कार्रवाई करते हुए दुकानों में रखे पानी के ड्रम भी जब्त दिये गये। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि यदि किसी की दुकान के आसपास गंदगी, ठहरा हुआ पानी, पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध महामारी अधिनियम एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!