Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन के माध्यम से आज दिनभर की गयी गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।

  • डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न कम्पनियों को पूर्व में होमडिलिवरी के लिए पास निर्गत किये गये थे। उनमें ऐसी कम्पनियां जिनके द्वारा अपने कार्मिकों की दैनिक आधार पर थर्मल स्क्रीनिंग की रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है उन कम्पनियों के पूर्व में निर्गत अनुमति पास रद्द किये जायेंगे।
  • जिलाधिकारी ने बताया कि देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत होने वाले कार्य पूर्ण एहतियात एवं पूर्ण सैनिटाइजेशन के पश्चात ही प्रारम्भ होंगे। इसके अतिरिक्त एमडीडीए को भी निर्देशित किया गया है कि उनके निर्माण साइट पर मौजूद श्रमिक की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा मानक का पालन करते हुए कार्य प्रारम्भ किये जायें। जनपद में लगभग 450 आद्यौगिक ईकाईयों को सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजेशन मानक का पालन करवाते हुए कार्य प्रारम्भ करने हेतु अनुमति प्रदान की गयी है।
  • खाद्य सामग्री की ओवर रेटिंग की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जनपद में व्यापक स्तर पर चैकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिये।
  • जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के उपरान्त रेपिड टेस्ट पुनः प्रारम्भ कर दिये गये हैं।
  • प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1903 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। आज मोबाईल एटीएम वैन कारगीग्रान्ट में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही तथा 25 अप्रैल 2020 को मोबाईल एटीएम वैन भगत सिंह कालोनी में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रहेगी।
  • कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 34 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें ई-पास हेतु 4, भोजन की 2, राशन हेतु 20 एवं मेडिकल सहायता हेतु 8 काॅल प्राप्त हुई।
  • जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 2 औद्योगिक प्रतिष्ठानों (जिनमें तहसील डोईवाला से 1 एवं ऋषिकेश से 1) तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 272 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं।
  • जनपद में मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत अब तक 194 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 1502 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
  • जनपद में बनाये गये राहत शिविरों में ठहराये गये व्यक्तियों में से आज 37 व्यक्तियों/ श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
  • कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी द्वारा अग्रवाल धर्मशाल एवं जैन धर्मशाला में बनाये गये राहत शिविरों में ठहरे 78 व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया गया।
  • जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 2311 निराश्रित पशुओं जिसमें 1613 श्वान, 638 गौवंश एवं 60 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
  • श्री मनीष मल्होत्रा, श्री हितेश गालयान एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद आई.सी.आई.सी.आई बैंक देहरादून द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु 1200 मास्क, 1000 गलब्स, 1000 बोटल सेनिटाईजर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये गये।
  • जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 930 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी कोतवाली दून में 50, थाना कैन्ट में 100, थाना राजपुर में 200, थाना डालनवाला में 130, थाना प्रेमनगर में 100, तहसील मसूरी में 100, तहसील सदर में 100, थाना बसंत विहार में 200 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।
  • ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में समन्वय समिति केन्द्रीय कर्मचारी महांसघ उत्तराखण्ड द्वारा  99 अन्नपूर्णा किट उपलब्ध कराई गयी।
  • जनपद के डोईवाला क्षेत्र में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 50 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 17 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 95.20 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा भगत सिंह कालोनी में राशन एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की गयी इसके अतिरिक्त जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 59, लक्खीबाग में 23, कारगीग्रान्ट में 24, तथा आजाद कालोनी में 26 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 665, लक्खीबाग क्षेत्र में 627 एवं कारगीग्रान्ट में 789 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। भगत सिंह कालोनी में 1 तथा आजाद कालोनी 5 मोबाईल वैन के माध्यम से फल एवं सब्जियां वितरित की गयी। दुग्ध विकास विभाग द्वारा भगत सिंह कालोनी, लक्खीबाग, कारगीग्रान्ट एवं आजाद कालोनी में 1025 ली0 दूध विक्रय किया गया।
  • जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून,  गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, शिल्पा प्रोडक्शन, वेस्ट वारियर्स संस्था, श्याम सिंह गोयल, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, एल्थम बैकरी द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।
  • जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5494 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 45 विद्यार्थी, दीपनगर में 1000, चकशाह नगर में 800, थाना पटेलनगर 800, इन्दिरा नगर चौकी में 200,  धारा चैकी में 600, पटेलनगर चौकी में 250, आईएसबीटी चौकी में 200, नगर निगम में 250, कावंली बस्ती में 100, बाईपास चौकी में 150, चन्द्रबनी में 110, चैयला में 80, गौतमकुण्ड में 60, ट्रांस्पोर्टनगर में 200, कारगी काली मन्दिर में135, बंजारावाला में 110, नवादा में 55, नत्थनपुर में 200, चमन विहार में 38, आईटी पार्क में 60, घण्टाघर में 40 एवं किशननगर में 10 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

 

सम्बंधित समाचार पढ़िए,
क्लिक करें:    https://akashgyanvatika.com/during-lock-down-various-social-activitiea-done-in-dehradun-district/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!