Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ जिला टास्कफोर्स की बैठक की गयी आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 22 फरवरी 2020(सू. ब्यूरो)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ जिला टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने लड़कियों के बार में संवेदना प्रकट करने के लिए लड़कियों के स्कूलों में ही नही बल्कि लड़के वाले स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम संचालित करवायें। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों व आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से परिवारों में जन्म लेने वाले बेटा एवं बेटी वाले घरों में निशान लगायें साथ ही पोषण जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए कन्वर्जेंस करवायें। उन्होंने बताया कि जनपद में लिंगानुपात का गहन सर्वेक्षण करवाते हुए कालसी एवं डोईवाला क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों के स्कूल जाने से छूटने  वाली बच्चियों को भी स्कूल तक पहुँचाने की जिम्मेदारी बाल विकास विभाग की है। इसके अलावा भीख मांगने वाली लड़कियों को भी स्कूलों तक पहुँचाने तथा ऐसे बच्चों के माता-पिता को भी स्कूलों में बुलायें। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कैरियर कांउसिलिंग कौशल विकास के लिए स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को ब्रांड अम्बेस्डर बनायें। उन्होंने कहा कि परिवारों में प्रथम बच्ची के जन्म होने पर उन्हें बेबी किट भी प्रदान करें। इसके अलावा अन्तर्विभागीय जागरूकता कार्यक्रम चलायें, साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि गाँव कस्बों में जम्न लेने वाली बच्चियों के लिए ग्राम पंचायतों नगर पालिकाओं में रजिस्टर बनाया जाय तथा लोगों से चर्चा की जाय। उन्होंने कहा कि महिला दिवस की पूर्व संध्या 7 मार्च को विभिन्न स्थानों पर महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम आयोजित किये जायं।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की दूसरी किश्त की प्रस्तावित कार्य योजना की जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डाॅ० अखिलेश मिश्रा ने अवगत कराया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिसमें बालिकओं के कल्याण कि लिए उत्तराखण्ड महिला समेकित योजना चलाई जा रही है तथा बालक एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है जनपद के एम.के.पी, डिग्री कालेज डोईवाला एवं डाकपत्थर की बालिकाओं को महिला कानून एवं अधिकारों की जानकारी के साथ ही कैरियर कांउसिलिंग के क्षेत्र में राॅल माॅडल बनाया जायेगा। उन्होंने कुपोषण प्रोपर न्यूट्रेशन प्रसवोत्तर कार्यक्रम तथा दो साल तक बच्चे तथा माॅ की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी जुटाते हुए  उन्हें सरकारी सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 50-50 लड़कियों के गु्रप को विभिन्न सरकारी संस्थानों एक्सपोजर विजिट कराया जायेगा। इसके अलावा शिक्षा ग्रहण करने से छूटे बालिकाओं को विद्यालयों में पुनः प्रवेश करने के साथ ही हिमोग्लोविन टेस्ट, आयरन फालिक दवा वितरण का कार्य भी चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि बालिकाओं के माध्यम से दीवार लेखन का कार्य किया जायेगा, जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान का लोगो भी सम्मिलित किया  जायेगा।
जिला टास्कफोर्स की इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जी एस रावत ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं यथा बालिका शौचालय निर्माण एवं बालिका कल्याण के सम्बन्ध में तथा उन्हें दिये जाने वाले विभिन्न प्रोत्साहन एवं पुरस्कारों के सम्बन्ध में बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी बैठक में दी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, सामान्य प्रबन्धक जिला उद्योग शिखर सक्सेना, जिला पंचायत राज अधिकारी एम. जफर खान, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वाई.एस चैधरी समेत विभिन्न विकासखण्डों के सीडीपीओ के अलावा महिला सशक्तीकरण से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!