Breaking News :
>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण की गति काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसके लिए चिकित्सा विभाग को मुस्तैदी के साथ काम करने की आवश्यकता है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर, 2020, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शिविर कार्यालय में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी, समस्त अपर जिलाधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी के साथ ही विभिन्न सीएचसी, पीएचसी के चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने समस्त अपर जिलाधिकारियों को नगर निगम क्षेत्र में सैम्पलिंग कार्याें की आवश्यक जाँच करने के साथ ही कन्टेंनमेंट जोन में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था अपनाते हुए कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये।
उन्होंने समस्त चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मोबाईल क्लीनिक तैयार करते हुए लक्ष्यानुरूप सैम्पलिंग कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को होम आईसोलेट हो रहे व्यक्तियों की डाटा एन्ट्री करवाये जाने के निर्देश दिये, ताकि प्रत्येक व्यक्ति का चिकित्सा अपडेट प्राप्त हो सके।
वीडियोकान्फे्रसिंग के दौरान जिलाधिकारी ने जिला सर्विलांस अधिकारी को प्रत्येक रोज हो रहे प्राईवेट अस्पतालों की प्राइमरी कान्टेक्ट की जाँच उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि संक्रमण की गति काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसके लिए चिकित्सा विभाग को मुस्तैदी के साथ काम करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को पुलिस की सहायता प्राप्त करते हुए जनपद में सार्वजनिक स्थानों एवं बाजारों में अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों/बाजारों में मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन नही करता तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही की जाय।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे कल ऋषिकेश चिकित्सालय में निरीक्षण कर वहां की चिकित्सा व्यवस्थायें सुचारू करवायें। जिलाधिकारी ने कहा कि होम आईसोलेशन किये गये व्यक्तियों को जारी पर्ची में उनका पूरा डेटा रखते हुए सर्विलांस की कार्यवाही भी करें। उन्होंनें प्रेमनगर, रायपुर के चिकित्साधिकारियों को भी वीडियो कान्फ्रेसिंग से जोड़े जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को अन्तर्राष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में बनाये गये कोविड केयर सेन्टर तथा निजी लेब पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन लक्षित सैम्पलिंग पूर्ण करायें तथा डाटा एन्ट्री करवाते हुए जानकारी उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मोबाईल क्लीनिक /मिनी ओमिनी सैम्पलिंग वैन से सैम्पलिंग की जानी है उसकी जानकारी दें तथा इन क्षेत्रों पुलिस एवं क्षेत्रीय पटवारी /लेखपाल की तैनाती की सुनिश्चित की जाय।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!