Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बागेश्‍वर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर जिला प्रशासन सख्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2021, बागेश्‍वर। बागेश्‍वर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। दूसरी डोज का टीका और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों को डीएम ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होने दी जाएगी।

मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए डीएम विनीत कुमार ने कांडा, कपकोट, बागेश्वर और गरुड़ के एसडीएम से व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण निरंतर बढ़ रहा है। यह चिंताजनक स्थिति है और गंभीरता, सतर्ककता के साथ कार्य करना है। उन्होंने बारह से आने वाले लोगों की सैंपलिंग और ट्रेवल हिस्ट्री की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। संक्रमित पाए जा रहे लोगों के संपर्क में आ रहे लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग भी सुनिश्चित की जाए। ग्राम निगरानी समिति, बीआरटी, सीआरटी टीमों को भी सतर्क किया जाए। उन्होंने वैक्सीनेशन की दूसरी डोज अनिवार्य रूप से लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।

शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए। 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की माताओं और गर्भवती का भी टीकाकरण कराया जाए। दिव्यांग, बुजुर्ग आदि को भी घर पर टीका लगाया जाए। तीसरी लहर में बच्चों को दी जाने वाजी दवा का भी वितरण करना सुनिश्चित करें। पीएचसी और सीएससी सेंटरों की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली जाएं। आक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर आदि व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान एसडीएम योगेंद्र सिंह, राकेश चंद्र तिवारी कांडा, प्रमोद कुमार कपकोट, जयवर्धन शर्मा गरुड़ आदि के अलावा एसपी अमित श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ० सुनीता टम्टा, सीडीओ डीडी पंत आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!