Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने ली जिला बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 22 जनवरी 2020(सू. ब्यूरो)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिला बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने गत 3 माह में बच्चों के संरक्षण से सम्बन्धित प्राप्त हुए विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि भिक्षावृत्ति में सलंग्न बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए गम्भीरता से प्रयास करें तथा इसके लिए लोगों को भी बच्चों को किसी भी प्रकार की भीख ना देने के लिए जागरूक करें। ‘‘बच्चों को भिक्षा देना कानूनी जुर्म है तथा बाल अपराध को रोकने में सहायता करें’’ को दर्शाते हुए सामान्य जन को जागरूक करने के लिए उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर साईनबोर्ड लगवाने तथा सिनेमाघरों में इससे सम्बन्धित सूचना प्रसारित करने के लिए लघु फिल्म/स्लाईड चलवाने के जिला बाल कल्याण समिति को निर्देश दिये। उन्होंने बालश्रम को रोकने के लिए भी अथक प्रयास करने तथा पारिवारिक रिश्तों से सम्बन्धित बालश्रम के मामलों में विशेष सावधानी बरतते हुए उसकी विभिन्न पहलुओं से जांच करते हुए वास्तविकता सामने लाने की बात कही।
जिलाधिकारी ने एक सरकारी कार्मिक के घर से पूर्व में रेस्क्यू किये गये बच्चें के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि इस प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से निष्पक्ष जांच करें तथा बैंक स्टेटमैन्ट के विवरण को भी आधार बनाते हुए वस्तुस्थिति को स्पष्ट करें।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने जिलाधिकारी के सम्मुख विवरण प्रस्तुत किया कि विगत तीन माह में 2 प्रकरण पोक्सो अधिनियम, 10 भिक्षावृत्ति तथा 32 मामले गुमशुदा तथा अन्य प्रकरणों के बच्चों से सम्बन्धित कुल 44 मामले सामने आये। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के अुनसार भिक्षावृत्ति करने वाले रेस्क्यू किये गये  10 बच्चों को ओपेन शैल्टर में लाया गया तथा आगे उनको शिक्षा, खान पान, स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि की व्यवस्था करते हुए मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य सुधीर भट्ट, बिमला नौटियाल, इन्द्रजय सिंह असवाल सहित सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!