Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने ‘अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना’ और इसके सम्बन्ध में बनाये जा रहे ‘स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड’ के निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून दिनांक 17 दिसंबर 2019(सू०वि०)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में ‘अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना’ और इसके सम्बन्ध में बनाये जा रहे ‘स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड’ के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान योजना के तहत् क्षेत्रवार ‘गोल्डन कार्ड’ बनाने को दिये गये लक्ष्य और उसी अनुरूप बनाये गये गोल्डन कार्ड का विवरण प्राप्त करते हुए ग्राउण्ड स्तर पर कार्यरत  आशा सुपरवाइजर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से गोल्डन कार्ड निर्माण में आ रही तकनीकी व्यावहारिक तथा अन्य बाधाओं के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त की ओर निम्न प्रगति का कारण पूछा, जिस पर आशा, सुपरवाईजर  और अन्य चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि ‘गोल्डन कार्ड’ निर्माण में साफ्टवेयर में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। अवगत कराया कि लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने में हालांकि राशन कार्ड की अनिवार्यता हटा दी गयी है किन्तु साफ्टवेयर बिना राशन कार्ड के लाभार्थी को बाई नाम सर्च नही कर रहा है।इसके अतिरिक्त कई जगह सफिसिएन्ट कनैक्टिविटी की भी बाधाएं आ रही हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी और जनपद नोडल अधिकारी आयुष्मान को निर्देशित किया  कि साफ्टवेयर की तकनीकी खामियों को सुधार करते हुए ग्राउण्ड लेवल पर ‘आशा’ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करें और लोगों को सीएससी केन्द्र और लगायें गये कैम्प तक लायें, जिससे सभी लोगों के कार्ड बन सके। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिकतम जनसंख्या वाले क्षेत्रों का डिसैन्डिंग आर्डर में चयन करते हुए वहां पर कैम्प के माध्यम से कार्ड बनायें तथा जहां कैम्प लगाने की मांग की जा रही है वहां भी कैम्प लगायें। उन्होंने कार्यों की दैनिक प्रगति की माॅनिटिरिंग करने की स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद में अभी तक लगभग 7 लाख गोल्डन कार्ड बन चुके हैं और लोगों को इसके लिए जागरूक करते हुए सीएससी केन्द्रों पर और कैम्प लगाते हुए लगातार कार्ड बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘गोल्डन कार्ड’ बनवाने के लिए शासन ने राशन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। और विभिन्न सीएससी केन्द्रों पर एच.एच.आई.डी(हाउस होल्ड आईडी) दे दी गयी है, जिससे बिना राशन कार्ड के भी लाभार्थियों के नाम सर्च करने में दिक्कत नही आयेगी।
इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डाॅ० मीनाक्षी जोशी, डाॅ० वन्दना सेमवाल, डाॅ० पियुष आंगस्टिन सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और ‘आशा’ उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!