Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए 72 घंटे तक की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी जरूरी, डीएम ने दिए निर्देश

  • एक दिन में अधिकतम 15 हजार पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जायेगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ ज्यादा होने के साथ साथ कोविड-19 के नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। नियमों के मुताबिक, वीकेंड पर मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। साथ ही एक दिन में अधिकतम 15 हजार पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जाना है।

इन नियमों का पालन न कराए जाने पर चिंता जाहिर करते हुए जिलाधिकारी डा0 आर राजेश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र लिखकर नियमों का शत प्रतिशत पालन कराने को कहा है।

जिलाधिकारी डा0 आर राजेश कुमार के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर प्रदेश में लगभग समाप्ति की तरफ है। फिर भी दून व मसूरी में कोरोना के निरंतर नए मामले सामने आ रहे हैं।

मसूरी में पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ व नियमों की अनदेखी संक्रमण की रफ्तार बढ़ा सकती है। लिहाजा, पुलिस मसूरी के साथ ही दून के सभी सीमा स्थलों पर सघन चेकिंग करे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस को यह भी निर्देश दिए कि रोजाना की जा रही कार्रवाई से उन्हें भी अवगत कराया जाए।

कोरोना के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के पदाधिकारियों ने श्री महावीर जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर जागरूक किया।

गुरुवार को एप्रोप्रियेट टेक्नोलाजी इंडिया के माध्यम से तिलक रोड स्थित कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन नरेश चंद जैन ने कहा कि कोरोना के मामले भले ही कम मिल रहे हैं, लेकिन हमें कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बीना जैन, संगठन के चेयरमैन सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, प्रधानाध्यापिका श्वेता सिंह, पंडित सुभाष चंद्र शतपथी, एसपी सिंह, राजकुमार तिवारी, अरुणा चावला, संदीप जैन, हरिओम ओमी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!