Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

औद्योगिक क्षेत्रों की तथा उद्योग मित्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पार्टल बनाया जाए : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 जुलाई, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई। जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों की तथा उद्योग मित्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पार्टल बनाया जाए ताकि उनकी समस्याओं का ऑनलाइन ही निस्तारण किया जा सके। वाहनों के मुचलके भी ऑनलाइन ही जमा करवाने की व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र पटेल नगर, सेलाकुई तथा  मोहब्बेवाला में मार्गो, नालियों, सड़कों की नियमित साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट लगाने व उसका रख-रखाव के नगर निगम देहरादून को निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम हेतु जारी की जाने वाली गाईलाइन के अनुपालन के लिए औद्योगिक एसोसिएशन भी प्रोक्टिव तरीके से कार्य करें
जिलाधिकारी ने उद्योग मित्र समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए और औद्योगिक एसोसिएशन गंभीरता से कार्य करेंगीं, इसके लिए एक सुपरविजन कमेटी का गठन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर कोई कोरोना पॉजिटिव मामला संज्ञान में आता है तो औद्योगिक क्षेत्र में पूरी कांटेक्ट ट्रेसिंग होनी चाहिए। इससे संबंधित कोई भी बात शासन-प्रशासन से छुपाई नहीं जाए, तत्काल प्राइमरी और सेकंड्री कांटेक्ट को आइसोलेट करते हुए संबंधित पूरे क्षेत्र को पूर्ण सैनिटाइज किया जाए। कार्मिकों/मजदूरों के आने-जाने, काम करने, लंच करने और छुट्टी के टाइम को इस तरह मैनेज किया जाए ताकि पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। फैक्ट्री में कार्मिक मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो तथा सैनिटाइज भी करते रहे। उन्होंने कहा कि यदि कोई मजदूर छुट्टी से लौटता है तो उसको सीधे प्रवेश नहीं दें। पहले उसकी जाँच और पर्याप्त आइसोलेशन का पालन करवायें।
मजदूरों के आवासीय कमरों में यदि अन्य व्यक्ति साथ रहता है तो उसकी भी सूचना रखें। इसके अतिरिक्त समय-समय पर मजदूरों कार्मिकों को काउंसलिंग करते रहे उनको DO”s और DON’T बतायें तथा औद्योगिक क्षेत्र में इसका होर्डिंग, ब्रोशर्स लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार भी करवायें।
औद्योगिक एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक में कहा कि जो फैक्ट्रियाँ कोरोना से प्रभावित हुई हैं, लंबे समय से बंद हैं, उनके व व्यवसायिक कर, जलकर व  भवन कर इत्यादि में यथासंभव छूट दी जाए, जिस पर जिलाधिकारी ने इस मामले को उच्च स्तर पर संदर्भित करने का आश्वासन दिया। सदस्यों ने सोलर पावर प्रोजेक्ट में बैंक ऋण गारंटी में छूट देने की माँग की, ईएसआई के 100 बेड हॉस्पिटल निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने की माँग की तथा विकासनगर और लांगा क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से तथा उचित स्तर पर उसके समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शिखर सक्सेना, उद्योग एसोसिएशन से पंकज गुप्ता, हेमंत पुरी, अनिल मारवा, राकेश, महेश आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!