Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार ने आज स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता का निरीक्षण स्थल पर जाकर किया।

जिलाधिकारी ने बहल चैक के पास स्मार्ट सिटी द्वारा आम नागरिकों को सुगम यातायात हेतु स्मार्ट वे, अण्डरग्राउण्ड ड्रेनेज, पेयजल लाईन व विद्युत केबिल भूमिगत कराये जाने जैसे कार्यों को देखा तथा साथ में चल रहे स्मार्ट सिटी, कार्यदायी संस्था एमसीडी, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, वन, एमडीडीए व विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करायें।

जिलाधिकारी ने बहल चैक से राजपुर रोड एवं एस्लेहाॅल तक पैदल भ्रमण कर विभिन्न स्थानों से विद्युत पोल हटाने, ट्रांस्फारमर शिफ्ट करने, होर्डिंग्स बोर्ड हटाने तथा भूमिगत चल रहे निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता व पारदर्शिता से करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को समयबद्धता से पूर्ण करें। उन्होंने ड्रेनेज एवं पेयजल लाईनें बिछाने हेतु रोड कटिंग का कार्य अनुमति प्राप्त कर तत्काल शुरू करायें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं कार्यदाई संस्था एमसीडी आपस में समन्वय बनाते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने का प्रयास करें। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्माण कार्यों एवं अन्य सुविधाओं को अमलीजामा पहनाने हेतु सभी का सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त मोहन सिंह बर्निया, लो.नि.वि. के जे.एस. चौहान, डीस.सी पुरोहित, स्मार्ट सिटी के श्रीराम मिश्रा, वित्त नियंत्रक अभिषेक आनंद समेत विद्युत एमडीडीए एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!