Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आपदा परिचालन केन्द्र की सुस्त कार्य प्रणाली पर भड़के डीएम डॉ० आर राजेश कुमार, सुनिए क्या कहा ?

[highlight]”आपदा बिन बुलाए मेहमान की तरह होती है जो कभी भी आ सकती है इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आपातकालीन सेवायें 24 घंटे एक्टिव मोड पर रहें।” [/highlight]: जिलाधिकारी, डाॅ० आर राजेश कुमार

[box type=”shadow” ]आपदा परिचालन केन्द्र की सुस्त कार्य प्रणाली पर भड़के डीएम डॉ० आर राजेश कुमार

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार ने आज जनपद के आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा परिचालन केन्द्र में तैनात कार्मिकों से जनपद में वर्षा के कारण अवरूद्ध सड़कों की संख्या एवं खोली गयी सड़कों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केन्द्र की सुस्त कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें सुधार लाने के निर्देश आपदा प्रबन्धन अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि आपदा बिन बुलाए मेहमान की तरह होती है जो कभी भी आ सकती है इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आपातकालीन सेवायें 24 घंटे एक्टिव मोड पर रहें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी रजिस्टर की जाँच करते हुए ड्यूटी पर 2 कर्मचारियों के अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित कर्मचारियों के विभागाध्यक्ष को कार्यवाही करने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को कर्मचारियों का 15 दिन के रोस्टरवार ड्यूटी लगाते हुए सम्बन्धित कर्मचारियों के नाम एवं मोबाईल नंबर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिये ताकि कोई भी जनमानस सीधे कार्मिक से सम्पर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यदि कोई कार्मिक इस कार्य में लापरवाही करते हुए पाये जाते हैं तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने आपदा परिचालन केन्द्र द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया तथा सम्बन्धित कार्मिकों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने आज आपदा परिचालन केन्द्र को प्राप्त हुई समस्याओं एवं शिकायतों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केन्द्र एवं जिला प्रशासन के बीच समन्वय हेतु उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को स्टोर में रखे गये उपकरण व्यवस्थित करते हुए प्रत्येक कमरे में रखी गयी सामग्री के अनुसार कमरे नामित करने को कहा ताकि उपकरण एवं विभिन्न सामग्री की आवश्यकता होने पर अनावश्यक समय व्यतीत न हो। उन्होंने कहा कि आपदा परिचालन केन्द्र को ऐसी स्थिति में होना चाहिए कि यदि कहीं कोई घटना घटती है तो नजदीकी क्षेत्र में 20 मिनट तथा दूरस्थ क्षेत्र में जितनी जल्दी हो सके रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर दें। उन्होंने जिला आपदा प्रबन्धन केन्द्र में बाधित सड़कों, जलभराव, जल स्तर के सम्बन्ध में सूचना प्रत्येक घंटे में प्राप्त की जाय। उन्होंने जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को जनपद में आपदा के सम्बन्ध में प्रत्येक घंटे की सूचना से जिलाधिकारी कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिये।

जनपदवासियों से जिलाधिकारी ने अपील की कि उनके क्षेत्र में घटित होने वाले घटनाओं की सूचना आपदा परिचालन केन्द्र के कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0135-2726066, 2626066 एवं टोल फ्री नम्बर- 1077 पर सूचना दिये जाने को कहा ताकि त्वरित दुर्घटना प्रणाली (आईआरएस) के माध्यम से आपदा की संवेदनशीलता को कम से कम किया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!