Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 4 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा कैम्प कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गंगा सुरक्षा समिति से जुड़ी पेयजल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग जैसी कार्यदायी संस्थाओं तथा वन विभाग, नगर निगम ऋषिकेश, राजस्व विभाग ऋषिकेश, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे विभागों को गंगा सुरक्षा समिति से जुडे़ विभिन्न निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के साथ ही नियमित रूप से किए जाने वाले कार्यों को लगातार संपादित करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सख्ती से निर्देशित किया कि जो निर्धारित अवधि कार्य पूरा करने के लिए दी गयी है उसी अवधि के भीतर कार्य निपटायें, इस सम्बन्ध में किसी प्रकार का कोई विलम्ब न किया जाए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम ऋषिकेश को त्रिवेणी घाट तथा इसी तरह अन्य महत्वपूर्ण गंगा घांटों पर दिव्यांग जनों के सुगम आगमन हेतु रैम्प बनवाने के निर्देश दिए तथा रैम्प बनाते समय दिव्यांग जनों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे जाने को कहा। उन्होंने स्मृति वन में टाॅयलेट निर्माण में वन विभाग के समन्वय से कार्य करने तथा डोर-टू-डोर प्राॅपर तरीके से कूड़ा उठाने व शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के नगर निगम ऋषिकेश को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, वन विभाग और उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को संयुक्त रूप से पेयजल शोधन प्रोग्राम को पीपीपी (सार्वजनिक निजी सहभागिता) के माध्यम से बनाने के लिए आवश्यक होमवर्क करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगली बैठक में इस सम्बन्ध में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने पेयजल निगम को जल संस्थान को हस्तांतरित की जाने वाली 26 एमएलडी एसटीपी की अवशेष योजनाओं की शीघ्र पूरा करते हुए हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा सुरक्षा समिति के कार्यों से सम्बन्धित समाचार पत्रिका के प्रकाशन के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों को तत्काल अपने मन्तव्य प्रेषित करने को कहा, जिससे पत्रिका का प्रकाशन शीघ्रता से किया जा सके। साथ ही त्रिवेणी घाट पर बनाये जाने वाली गंगा अवलोकन गैलरी की डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने छोटी-छोटी नदियों के पौराणिक नाम की वास्तविकता के सम्बध में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा वन विभाग को भूमि हस्तांतरण के विभिन्न प्रकरणों का समाधान करने तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अपने दायित्वों से सम्बन्धित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस दौरान वीडिया कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निगम ऋषिकेश, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश, जल संस्थान, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभागों के अधिकारी बैठक से जुडे़ हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!