Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘‘गंगा सुरक्षा से सम्बन्धित जुड़े विभिन्न विभाग अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करें’’ : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवंबर 2020, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘गंगा सुरक्षा से सम्बन्धित जुड़े विभिन्न विभाग अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करें’’ यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कैम्प कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में गंगा सुरक्षा समिति से जुडे़ विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विभन्न कारणों के चलते कार्यों की प्रगति में सुधार किया जा सकता है उनको सभी विभाग आपसी समन्वय से और सम्बन्धित स्तर पर उचित तरीके से आगे बढ़ाते हुए (pursue) कार्य की प्रगति को बढायें। उन्होंने अगली बैठक में आशातित प्रगति करने के निर्देश दिए।

जल संस्थान ने अवगत कराया कि 26 एम.एल.डी. एस.टी.पी. के कार्यों से सम्बन्धित 23 योजनाओं को पूरा करते हुए जल संस्थान को योजनायें हस्तांतरित की गई है और तीन योजनाओं के कार्य की प्रगति जारी है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अवशेष 3 योजनाओं को भी अगली मीटिंग से पहले तक पूरी करते हुए इनका जल संस्थान को हस्तांतरण करना भी सुनिश्चित करेंगे।

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया कि पिछली बैठक में गंगा अवलोकन केन्द्र स्थल चयन करने के निर्देशों के क्रम में स्थल का निरीक्षण कर लिया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को निर्देषित किया कि गंगा अवलोकन केन्द्र में जो भी कार्य किया जाएगा और अवलोकन केन्द्र में क्या-क्या चीजें बनेंगी इसका विवरण प्राप्त करते हुए उनको अवगत कराएंगें।

जिलाधिकारी ने नगर निगम ऋषिकेश से ऋषिकेश तथा गंगा नदी के सटे क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई बनायें रखने तथा किसी भी स्थान पर खुलें में शौच पाए जाने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर निगम को उन्होंने निर्देशित किया कि कन्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों के लिए सम्बन्धित ठेकेदार से टैम्परेरी टाॅयलेट बनवा लें ताकि कोई भी कामगार खुलें में शौच न करने पाए। उन्होंने इसके लिए स्थानीय पार्षदों को भी अपनी ओर से इन्टिमेट करते रहने को कहा कि वे भी लोगों को साफ-सफाई करने के लिए प्रेरित करते रहें।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं पेयजल निगम, जल संस्थान को निर्देशित किया कि सीवर लाईन बनने के पश्चात उसकी नियमित मरम्मत करते रहने तथा चन्द्रभागा नदी के इलाके में नदी में सीवर जाने से रोकने के लिए प्राक्लन तैयार करें तथा अगली बैठक में उस प्राक्लन को प्रस्तुत करें। उन्होंने पेयजल निगम तथा वन विभाग को दोनों को संयुक्त रूप से आपसी समन्वय से गंगा सुरक्षा कार्यों की प्रगति बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यम में जरूर पहल करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकिास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल सहित उप जिलाधिकारी ऋषिकेश वरूण चैधरी, नगर निगम ऋषिकेश, कार्यदायी संस्थायें, पेयजल निगम, जल संस्थान तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्मय से जुड़े हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!