Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘‘साक्षरता अभियान कार्यक्रम ‘पढ़ो दून, बढ़ो दून’ वास्तविक और परिणाम आधारित हो” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में चलाए जा रहे समग्र साक्षरता अभियान कार्यक्रम ‘पढ़ो दून, बढ़ो दून’ की समीक्षा करते हुए विकासखण्डवार साक्षरता अभियान की वास्तविकता की जानकारी ली। उन्होंने जनपद और विकासखण्ड स्तर के सभी शिक्षा अधिकारियों को साक्षरता अभियान को जमीनी स्तर पर वास्तविक रूप से सम्पादित करने तथा इसकी वास्तविकता जानने के लिए क्रास वैरिफाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि न केवल आँगनबाड़ी केंद्रों से प्राप्त सूची के अन्तर्गत शामिल लोगों को साक्षरता अभियान के तहत् साक्षर किया जाए बल्कि कुछ ऐसे लोग जो किसी कारण से सूची में नहीं आ पाए हैं उन सभी को भी साक्षरता अभियान के तहत् साक्षर करें। साक्षर किए जाने वाले व्यक्तियों की साक्षरता जाँचने के लिए उनकी हल्की परीक्षा भी लें, साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से अभियान की वास्तविकता जाँचने के लिए क्रास वैरिफिकेशन करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को साक्षर करने के लिए अध्यापकों, वाॅलिन्टयर्स और साक्षर व्यक्ति को लगायें तथा दृष्टि बाधित व्यक्ति, ऑटिज्म (शारीरिक रूप से त्वरित प्रतिक्रिया करने में अक्षम व्यक्ति) पीड़ित अथवा मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान तथा रफेल बटर फ्लाईज जैसे गैर सरकारी संगठनों की सहायता लें जिन्हें सम्बन्धित बाध्यताओं के अनुरूप व्यक्तियों को साक्षर करने में महारत हासिल हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाने की टाइमिंग सम्बन्धित लोगों के अनुरूप निर्धारित करें। बेहतर सहयोग लेने के लिए ग्राम प्रधानों व पार्षदों का सहयोग लें तथा कोविड-19 के जरूरी मानक सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई इत्यादि को ध्यान में रखकर अभियान चलायें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो गाँव पूर्ण रूप से साक्षर हो जाता है उसके साक्षरता के सम्बन्ध में सम्बन्धित ग्राम प्रधान अथवा पार्षदों से इस बात का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें कि आज इस तिथि को यह गाँव समग्र साक्षर हो गया है। इसके साथ ही हर छः माह बाद साक्षरता की स्क्रूटनी/स्क्रीनिंग करते रहें कि कोई निरक्षर व्यक्ति इस अवधि में बाहर से तो नहीं आया, यदि आ जाता है तो उसको साक्षर करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने ऐसे विकासखण्डों के शिक्षाधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए जिनकी साक्षरता अभियान ‘पढ़ो दून, बढ़ो दून’ में अपेक्षित प्रगति नहीं थी।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नीतिका खण्डेलवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी वाईएस चैधरी सहित सम्बन्धित विकासखण्डों के बी.ई.ओ., डिप्टी बी.ई.ओ उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!