Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी गाईडलाइन्स का पालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाय’ : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी गाईडलाइन्स का पालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाय’’, यह बात जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित कोविड-19 की समीक्षा बैठक में कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा राज्य के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों को कोविड उपयुक्त व्यवहार (COVID Appropriate Behaviour) का अनुपालन कराने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के दृष्टिगत मसूरी में केवल उन्हीं पर्यटकों को जाने की अनुमति होगी, जिनके पास देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन व अधिकतम 72 घण्टे पूर्व की कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट एवं होटल में की गयी बुकिंग के साक्ष्य उपलब्ध होगा।

जिन पर्यटकों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन, कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट एवं बुकिंग का साक्ष्य नहीं दिया जायेगा, उन्हें मसूरी जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आये वीडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है कि पर्यटक स्थलों पर लोग मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं, यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यटन स्थलों पर पुलिस, होमगार्ड एवं पीआरडी जवान तैनात करते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करवायें। उन्होंने कहा मसूरी, सहस्त्रधारा, ऋषिकेश त्रिवेणीघाट सहित अन्य स्थानों जहाँ पर लोग स्नान के लिए एकत्रित होते हैं ऐसे जगहों पर कड़ी निगरानी करते हुए गाईडलाईन्स का अनुपालन करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने उप जिलाधिकारी मसूरी, ऋषिकेश एवं उप जिलाधिकारी सदर को अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों पर पैनी नजर बनाये रखते हुए नियमों का पालन करवाने को कहा साथ विभिन्न होटल, लाॅज एवं धर्मशालाओं में भी नियमित निरीक्षण करते हुए आने वाले पर्यटकों की स्थिति पर नजर रखें।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सीमा चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों/व्यक्तियों की संख्या तथा आने वाले व्यक्तियों की यात्रा का पूर्ण विवरण का भी निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा जनपद आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्यतः सैम्पलिंग की जाए, जिन व्यक्तियों के पास कोविड रिपोर्ट है तो यह जाँच लिया जाय कि रिपोर्ट 72 घण्टे पूर्व की ही हो। उन्होंने एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, आदि स्थानों पर भी निरंतर निगरानी के साथ ही आने वाले व्यक्तियों की सैम्पलिंग एवं पूर्ण यात्रा विवरण रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को टीकाकरण सहित समस्त एमओआईसी को टीकाकरण की योजनाबद्ध तरीके प्रगति बढ़ाते हुए अधिक-अधिक लोगों का टीकाकरण करने कहा। उन्होंने समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिन ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की दूसरी डोज लगनी है वहाँ पर टीकाकरण की योजनाबनाकर मोबाईल टीम भेजकर टीकाकरण करवाने को कहा।

[box type=”shadow” ][/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.