Breaking News :
>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सुनी शिकायतें/समस्यायें, आज लोगों द्वारा कुल 24 शिकायतें/समस्यायें संज्ञान में लाई गई

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 31 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में आज कुल 24 शिकायतें/समस्यायें लोगों द्वारा जिला अधिकारी के संज्ञान में लाई गई, जिनमें मुख्य रुप से जमीन पैमाईश, जलभराव, गन्दे पानी की निकासी, भूमि पर कब्जा, कोरल फैक्ट्री खोले जाने, सामग्री भुगतान, भूमि चिन्हाकन, रास्ते का निर्माण, भोपाल जाने हेतु पास, मुआवजा, शस्त्र लाईसेंस, बच्चों को वापस हाॅस्टल आने की अनुमति, जमीन नामांकन, वेतन बढ़ोतरी, आर.सी. की राजस्व धनराशि जमा करने, भूमि विवाद, पट्टे की भूमि पर नाला निर्माण, अतिक्रमण हटाने, पुनः सेवायोजन, आवासीय विद्यालय हेतु भूमि, भू-हस्तान्तरण एवं आर्थिक सहायता सम्बन्धी मामले/शिकायते/समस्यांए आम लोगों द्वारा उठाई गई।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान:

  • मोथरोवाला के सत्यप्रकाश डबराल ने क्षेत्र में बनी नहर की जमीन की पैमाईश कराये जाने हेतु आवेदन किया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मौका मुआयना करने के निर्देश दिये।
  • निरंजनपुर के रामसुख ने मंदिर के पास जलभराव की समस्या से आवाजाही न होने का मामला उठाया, इस पर अपर जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
  • डाॅ० डी.एस. नेगी ने महाराणा प्रताप चैक में गन्दे पानी के रिसाव का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल क्षेत्र का मौका मुआयना करने का भरोसा दिलाया।
  • दूधली के चिन्तामणी द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी डोईवाला को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • सेलाकुई स्थित कोरल लेब्रोटरी के भूपेन्द्र पटेल ने फैक्ट्री खोलने की माँग की, इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।
  • सोनम श्रीवास्तव ने कलेक्टेªट को कम्प्यूटर, स्केनर आदि की सप्लाई के उपरान्त सामग्री के भुगतान का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी परियोजना से धनराशि प्राप्त होते ही भुगतान की कार्यवाही की जायेगी।
  • कोविद आहूजा द्वारा आईटीबीपी क्षेत्र में भूमि के चिन्हांकन का मामला उठाया, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर को मौका मुआयना करने के निर्देश दिये।
  • पूनम चैहान, दीक्षा चैहान ने भोपाल जाने हेतु पास उपलब्ध कराये जाने की माँग की इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य राज्य जाने हेतु पास निर्गत करने की आवश्यकता नहीं है।
  • लोअर नेहरूग्राम के ललित प्रसाद सती ने अपने आवास में जलभराव का मामला उठाया, इस पर उप जिलाधिकारी सदर  को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
  • पित्थुवाला निवासी विनायक चैहान ने शस्त्र लाईसेंस दिये जाने का अनुरोध किया, इस पर शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
  • कुनाल सेलाकुई द्वारा पब्लिक स्कूल के छात्रों को वापस हाॅस्टल में बुलाये जाने का मामला उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर से आवश्यक परामर्श करने को कहा।
  • रानीपोखरी निवासी विक्रम सिह ने भूमि के चिन्हिकरण का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने कोर्ट चलने पर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।
  • दून अस्पताल  में तैनात सफाई कार्मिकों ने वेतन बढ़ोतरी का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए, साफ-सफाई कार्य में सहयोग करने को कहा।
  • रामकुमार जायसवाल एवं शंकर जायसवाल ने आर.सी. की राजस्व धनराशि का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने गत वर्ष के शराब का राजस्व धनराशि जमा करने के साथ ही अपर जिलाधिकारी वि/रा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • झाझरा निवासी पूनम सिंह ने भूमि विवाद की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
  • बलिराज के पट्टे की भूमि  पर नाला निर्माण के सम्बन्ध में बात कही, इस पर उप जिलाधिकारी सदर को मौका मुआवना करने के निर्देश दिए।
  • रेनूबाला राना ने अतिक्रमण हटाने की, आशा जखमोला ने पुनः सेवायोजित करने, संदीप चैहान ने जनजाति आवासीय विद्यालय हेतु भूमि दिए जाने, सोमनाथ देहराखास द्वारा भूमि हस्तान्तरण हेतु पुनः स्पष्ट जाँच कराने के साथ ही, इन्दिरा अरोड़ा ने आर्थिक सहायता व रोजगार उपलब्ध कराने के मामले उठाये, जिन पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!