Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सुनी जन-समस्यायें, 15 शिकायतें/समस्यायें आम लोगों द्वारा उठाई गई

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 6 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान 15 शिकायतें/समस्यायें आम लोगों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिनमें मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धी, शस्त्र लाईसेंस, पैट्रोल पम्प एनओसी, हेंडपंप स्थापना, पुस्ता निर्माण, जल भराव, भू धंसाव, स्कूल फीस, अवैध प्लाटिंग, दाखिल खारिज, गन्दगी की सफाई को लेकर प्रमुखता से रही।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान:

  • टर्नर रोड निवासी धीरज सिंह द्वारा भूमि के दाखिल खारिज करवाने का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश तहसीलदार को दिये।
  • डोईवाला निवासी भूपेन्द्र बोरा ने शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • मुकेश गुप्ता द्वारा हरीपुरकलां की भूमि का चिन्हिकरण एवं कब्जे का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • हर्षमणी ने पैट्रोल पम्प स्थापना हेतु एनओसी दिये जाने का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को मानकों के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • हरिओम आश्रम कड़वापानी के सन्त महन्तगिरि द्वारा चिरीभेटी में हेड पम्प एवं विद्युत संयोजन दिये जाने का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान, जल निगम एवं विद्युत विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • कनाट पैलेस निवासी ज्योति ने भूमि पर कब्जा दिलाये जाने की माँग की, इस पर जिलाधिकारी ने न्यायालय खुलने पर मामले पर त्वरित कार्यवाही करने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा ने लडवाकोट में पुश्ता निर्माण एवं बडरेना में भू-धंसाव का मामला उठाया, इस पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • सुमननगर निवासी ममता मौर्य ने स्कूल फीस एवं प्रेक्टिकल फीस के सम्बन्ध में अवगत कराया इस पर जिलाधिकारी ने उच्च शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिलाया।
  • जनसुनवाई के दौरान ललिता प्रसाद हरभजवाला ने सड़क पर फैल रही गंदगी को हटाने के मामले में नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • इस दौरान उषा रानी साहू ने अम्बाड़ी में क्रय की गई भूमि पर कब्जा दिलाने अथवा धनराशि वापस किये जाने का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • किरसाली निवासी रंजीत सिंह ने क्षेत्र में भूमि के अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • विकासखण्ड रायपुर की प्रमुख श्रीमती दिव्या भारती एवं प्रधान सौड़ा सिरौली प्रवेश किमोडी द्वारा क्षेत्र में जल भराव एवं पुस्ता निर्माण आदि के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से आवश्यक कार्यवाही की माँग की, इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आंकलन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!