Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा शनिवार को किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर का निरिक्षण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मई 2021, रविवार, देहरादून। (जि.सू.का.), जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा 30 मई 2021, शनिवार उप जिला चिकित्सालय विकासनगर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर में कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित उपचार तथा अस्पताल में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न वार्डों का मौके पर निरीक्षण किया गया।

[box type=”shadow” ][/box]

जिलाधिकारी ने विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में लेबररूम, निक्कू-पिक्कू वार्ड, वार रूम तथा ऑक्सीजन स्टोर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई को और बेहतर बनाने और आगामी समय में यदि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित करती है तो बच्चों के समुचित उपचार के लिए सुविधायें बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर में ई-संजीवनी ओपीडी ब्लाॅक, जन औषधि केन्द्र के स्टाॅक, फार्मेसी स्टाॅक के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने उपरान्त जहाँ पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना है उस स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से सम्बन्धित सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, अस्पताल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा बच्चों के बैड और उनके उपचार की व्यवस्था को और दुरूस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मध्यनजर सहसपुर में 25 एवं विकासनगर में 50 सेन्टरल आॅक्सीजन सप्लाई शुरू की जाए। उन्होंने चिकित्सालयों में दीर्घकालिक स्वास्थ्य व्यवस्थायें बनाये जाने के लिए चल रही कार्यवाही का जायजा लिया तथा चिकित्सालयों में इसके लिए प्राप्त होने वाले उपकरण/सामग्रियों के संचालन एवं रखरखाव हेतु बनाई जा रही योजना की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एमओआईसी विकासनगर एवं सहसपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालयों में बेहतर सुविधाओं एवं उपचार के लिए जो कार्य योजना बनाई जा रही है, इस पर गम्भीरता से कार्य किया जाए और चिकित्सालय की आवश्यकता के अनुसार किफायती एवं बेहतर उपकरण/सामग्री स्थापित की जाए, जिससे उपचार हेतु व्यक्तियों को अनावश्यक ना भटकना पड़े।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सैम्पलिंग बढ़ाने तथा 45 वर्ष से उपर के आयुवर्ग के लोगोें के टीकाकरण कराए जाने हेतु बेहतर प्लान तैयार करने के लिए एमओआईसी विकासनगर एवं सहसपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!