Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

संक्रमण के बढ़ते जनपद में कोविड-19 प्रसार की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। संक्रमण के बढ़ते प्रजनपद में कोविड-19सार की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कोविड-19 बिहेवियर का कड़ाई से पालन करवाने के साथ ही मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में भारत भूमि चिकित्सालय ऋषिकेश में 140 बैड बढ़ाए गए तथा जिला प्रशासन के निर्देशों पर सिनर्जी चिकित्सालय को पेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 200 आई सी यू बैड बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 316 अक्सीजन बैड, 471 साधारण बैड तथा 51 आईसीयू बैड रिक्त है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन संक्रमित व्यक्तियों को स्वास्थ्य के अनुसार चिकित्सालय में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है ऐसे व्यक्ति जिला प्रशासन की वेबसाइट https://dsclservices.org.in/self-isolation.php पर होम आइसोलेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निरंतर विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!