Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद में विभिन्न टीमों एवं मोबाईल वैन के माध्यम से सैम्पलिंग बढ़ाने तथा आंगनबाड़ी द्वारा किए जा रहे कम्युनिटी सर्विलांस के दौरान जिन व्यक्तियों में कोविड संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे की सैम्पलिंग एवं कोविड किट वितरित करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कन्टेनमेंट क्षेत्र में प्रभावी कम्युनिटी सर्विलांस एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होनें होम आइशोलेशन में जो लोग रखे गए हैं उनके स्वास्थ्य की निरन्तर माॅनिटिरिंग की जाए यदि किसी का फोन स्विच ऑफ़ आए तो उनको वाट्सएप्प के माध्यम से संदेश प्रेषित किए जाए, इस कार्य में शिक्षकों को तैनात करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि/रा को निर्देश दिए कि प्रत्येक डीलर के यहाँ ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता, कितने वितरण हुए, कितने रिफिल हुए का प्रतिदिन का पूर्ण विवरण अद्यतन करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जनपद में आज 558 सिलेण्डर रिफिल हुए, अस्पताओं को 637 एवं आम नागरिकों 127 सिलेण्डर वितरित किए गए तथा 352 सिलेण्डर रिफिल के लिए स्टाॅक में है। 32 मीट्रिक टन आक्सीजन सेलाकुई से टैंकरों के माध्यम से अस्पतालों को भेजे गए। इसके अतिरिक्त 82 सिलेण्डर रूद्रपुर से प्राप्त हुए थे जिन्हें भी अस्पताओं को भेजा गया। आक्सीजन सिलेण्डरों की आवश्यक जांच आज अपर जिलाधिकारी वि/रा, उप जिलाधिकारी विकासनगर तथा जिला पूर्ति अधिकारी ने सेलाकुई क्षेत्र में की। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गाईडलाईन का कड़ाई से अनुपालन करवाने के साथ ही कान्टेक्क्ट ट्रेसिंग के साथ ही प्रभावी सर्विलांस कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित ब्रहमवाला खाला, कण्डोली एवं 98 त्यागी रोड एवं मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सुमित्रा भवन लाईब्रेरी मसूरी में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित दून स्कूल देहरादून, वैल्हम गर्ल्स स्कूल डालनवाला सरकुलर रोड, 21 इन्दर रोड डालनवाला, सरदार भगवान सिंह (पीजी) इन्सटीटयूट बालावाला एवं 155/198 नव विहार इन्दिरा कालोनी चुक्खुवाला, विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत होपटाउन गर्ल्स स्कूल, बहादरपुर रोड सेलाकुई, इन्टर नेशनल स्कूल सेलाकुई में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था, उक्त क्षेत्रों का 14 दिवसों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया एवं किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नही पाए गए तथा मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर उक्त 7 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन मुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 2218 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 55605 हो गयी है, जिनमें कुल 39016 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 14842 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जांच हेतु कुल 11665 सैम्पल भेजे गए। हैं। जनपद में आज 53762 व्यक्तियों का कम्यूनिटी सर्विलांस किया गया जिसमें 174 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण सम्बन्धी लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को सैम्पलिंग लेने के निर्देश दिए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!