Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए, कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के दृष्टिगत अपने घरों पर सादगी से त्यौहार मनाने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 24 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए, कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के दृष्टिगत अपने घरों पर सादगी से त्यौहार मनाने की अपील जनपदवासियों से की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण का प्रसार निरन्तर हो रहा है ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को संक्रमण के प्रति सावधान एवं इसके बचाव हेतु जागरूक होने की आवश्यकता है, इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने सभी जनमानस से कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु किए जा रहे उपायों को जीवन में आत्मसात् करने की अपेक्षा की है।

जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 143 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 26322 हो गयी है, जिनमें कुल 23536 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1565 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 3026 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सैम्पल कलैक्शन केन्द्रों पर कुल 335 सैम्पल लिए गए, जिनमें आशारोड़ी में 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई हुई। इनमें आशारोड़ी चैक पोस्ट 120 एन्टीजन, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट 76 एन्टीजन टेस्ट, रेलेवे स्टेशन पर 45 एन्टीजन, आइएसबीटी पर 66 एंटीजन तथा कुल्हाल चैक पोस्ट पर 28 एन्टीजन सैम्पल लिए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!