Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के साथ गाँधी जी एवं शास़्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। युग पुरूष राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के साथ गाँधी जी एवं शास़्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की तथा इस दौरान रामधुन का गायन भी किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ग्रहण की गयी। राष्ट्रीय पर्व के इस कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि गाँधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन आदेर्शों पर चलकर देश को अग्रणी बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि गाँधी जी ने सत्य अंहिसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों की गुलामी से देश को मुक्त कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि गाँधी दर्शन ऐसा आलेख है, जिससे सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने शास्त्री जी के बारें में बताते हुए कहा कि वे एक गरीब परिवार में जन्में तथा अपने बहुमुखी प्रतिभा से देश का नेतृत्व करने तक के उनकी जीवन यात्रा से शिक्षा लेते हुए सभी को ईमानदारी एवं दृढ़ संकल्प होकर अपने राज्य एवं देश के लिए अपना योगदान देते हुए कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने कार्यालयों के साथ ही अपने घर पड़ोस में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इसके बचाव हेतु किये जाने वाले सभी उपाय प्रयोग में लायें और दूसरों को भी इसके प्रयोग हेतु जागरूक करें।
गाँधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, मायादत्त जोशी, मुख्य वैयक्यिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सहित जिला कार्यालय एवं कचहरी परिसर अवस्थित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!