Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव  द्वारा डेंगू उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत नर्सरियों का किया गया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव  द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल एवं उप जिलाधिकारी सदर, कृषि, उद्यान विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्तरूप से जोगीवाला में स्थित नन्दलाल नर्सरी, कर्ण नर्सरी, गौरी नर्सरी, आशा फ्लावर नर्सरी आदि नर्सरियों का निरीक्षण किया गया।
डेंगू उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत किये गये निरीक्षण में जिलाधिकारी ने जहां एक ओर नर्सरी संचालकों को नर्सरी में किसी भी प्रकार से पानी स्टोर नहीं होने देने के निर्देश दिये। साथ ही आम जनमानस को भी यह संदेश दिया कि सभी लोग अपने आसपास नजर डालें और देखें कि टूटे-फूटे प्लास्टिक, रबड़ के डिब्बे, टंकी के खुले ढक्कन, गमलों में, कूलर इत्यादि में कहीं पर भी पानी जमा तो नहीं हो रहा हैं। यदि कहीं पर भी पानी जमा हो रहा हो तो उसको तुरन्त हटा दें/निकाल दें ताकि डेंगू और मलेरिया के मच्छरों को पनपने का अवसर नहीं मिल पाय। उन्होंने कहा कि हम सब डेंगू से सुरक्षित रहें, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को व्यक्तिगत स्तर न केवल अवरूद्ध पानी की निकासी स्वयं करनी होगी बल्कि इसके लिए आस-पड़ोस, रिश्तेदारी आदि में भी लोगों को प्रेरित किया जाय, क्योंकि हम डेंगू-मलेरिया जैसी  मच्छर जनित बिमारियों पर सामूहिक और सक्रिया प्रयासों से ही छुटकारा पा सकते हैं।
नर्सरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिन नर्सरियों में पानी रूका हुआ पाया उन नर्सरी संचालकों को फटकार लगाई, साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में अगर नर्सरी में कहीं पर भी पानी रूका हुआ  पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम तथा उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि नर्सरियों में तथा लोगों के घरों के आसपास आकस्मिक निरीक्षण करते रहें तथा निरीक्षण के दौरान यदि किसी के यहाँ पानी की निकासी अवरूद्ध पायी जाता है, जिससे मच्छर के लार्वा पनपते हों तो उन पर सुसंगत अधिनियम के तहत् जुर्माना लगाया जाय और वैधानिक कार्यवाही की जाय। इस दौरान विभिन्न नर्सरी संचालकों को नर्सरी में दवा का छिडकाव करने तथा पानी की आसान निकासी के बारे में भी बताया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  व अपर जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी डाॅ मीनाक्षी जोशी, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम आर.के सिंह सहित सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!