Breaking News :
>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला गंगा सुरक्षा समिति देहरादून की 26वीं बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला गंगा सुरक्षा समिति देहरादून की 26वीं बैठक जिलाधिकारी/अध्यक्ष डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार ऋषिकेश में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत नगर निगम द्वारा विकास कार्यों पर तैयार की गई पावर प्वाइन्ट प्रजेंटेशन समिति के सम्मुख प्रस्तुत कर की गई। प्रजेंटेशन में निगम क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान सहित स्थानीय क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों सहित गतिशील कार्यों को दर्शाया गया।
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों पर टिप्पणी करते हुये कहा कि नगर निगम द्वारा किये गये प्रयास अच्छे हैं, लेकिन स्वच्छता के कार्यक्रमों में स्थानीय जनता की भागीदारी होना आवश्यक है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुये जनता के मध्य जन जागरूकता के और अधिक कार्य किये जायें। उन्होंने आस्था पथ पर की जा रही चित्रकारिता को एक अच्छा प्रयास बताया। इससे जनता में गंगा स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश जायेगा। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने स्मृतिवन ऋषिकेश के सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा हेतु दो सौ ट्री-गार्ड उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्य विनोद जुगलान द्वारा बैठक में खदरी खडक माफ खादर क्षेत्र में सौंग नदी से किसानों की भूमि को हो रहे कटाव के मामले पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की गयी। इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता अनुभव नौटियाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि छिददरवाला से ठाकुरपुर तक सौंग नदी के किनारे पर तीन किमी० लम्बे सुरक्षा तटबन्ध बनाने का प्रस्ताव केन्द्र को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी ने आपदा के दृष्टिगत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना कर बाढ़ सुरक्षा के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामलों पर विचार विमर्श किया।

जिलाधिकारी ने मृत पशुओं के निस्तारण हेतु भूमि चयन, ऋषिकेश में काजी हाउस एवं पशुसंख्या नियंत्रण केन्द्र की स्थापना, गंगाजी में बहाये जाने वाली पूजा सामग्री और कूड़े करकट को रोकने के लिये त्रिवैणी घाट के आगे जाल लगाने, लक्कड़घाट स्थित 26 एमएलडी एसटीपी के समीप सौन्दर्यीकरण कर पर्यटक स्थल विकसित करने, औषधीय वन तैयार करने सहित नमामि गंगे परियोजना के कार्यों में तेजी लाने, लोक निर्माण विभाग द्वारा सडकों की व्यवस्था दुरस्त करने सहित जिला गंगा सुरक्षा समिति के त्रैमासिक समाचार पत्र सम्पादन करने के निर्देश दिये। समिति के संयोजक और संपादक मण्डल के अध्यक्ष प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान द्वारा बताया गया कि सम्पादक मण्डल में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार पर्यावरणविद विनोद जुगलान को सम्पादक मण्डल का सदस्य नियुक्त कर लिया गया है। आगामी सितम्बर माह से समिति का समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारम्भ हो जायेगा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान, नगर आयुक्त ऋषिकेश नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश वरूण चैधरी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश विनोद लाल शाह, पेयजल निगम के परियोजना प्रबन्धक अनुरक्षण एवं निर्माण (गंगा) संदीप कश्यप, सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता अनुभव नौटियाल, सहायक अभियन्ता उत्तराखण्ड जल संस्थान हरीश बंसल, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी एस0एस0 चैहान यू.ई.ए.पी.सी.बी., सहायक अभियन्ता उत्तराखण्ड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियन्ता उत्तराखण्ड जल संस्थान राजेन्द्र पाल, सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, नामित सदस्य सुदामा सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!