Breaking News :
>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश : चिकित्सालयों में कोविड-19 संक्रमितों हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक उपकरणों के साथ ही प्रर्याप्त बैड की उपलब्धता सुनिश्चित कर लिए जाय

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 24 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। राज्य में कोविड-19  संक्रमण के बढ़ते प्रभाव एवं बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप, जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय से वीडियों कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून एवं जनपद अवस्थित प्रमुख चिकित्सालयों  एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कालेज एवं महन्त इन्दिरेश चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालयों में कोविड-19 संक्रमितों हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक उपकरणों के साथ ही प्रर्याप्त बैड की उपलब्धता सुनिश्चित कर लिए जाय।

जिलाधिकारी ने उक्त चिकित्सालयों को कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने हेतु तैनात मेडिकल टीम के सदस्यों की सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये, जिससे संक्रमितों के उपचार के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का संक्रमण से बचाव हो सके। उन्होंने चिकित्सालयों में तैनात चिकित्सा कर्मियों के साथ ही उनके प्रतिस्थानि टीम को भी प्रर्याप्त प्रशिक्षण एवं उपकरण के उपयोग हेतु प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उक्त चिकित्सालयों में कोविड-19 केयर सेन्टर स्थापित करने तथा  कोविड-19 संक्रमण के उपचार हेतु भर्ती व्यक्ति के साथ ही उसके  परिजनों की कांउसिलंग करने के भी निर्देश दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!