Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर स्थानीय परेड ग्राउण्ड का किया निरिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 22 जनवरी 2020(सू. ब्यूरो)। आगामी 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस को स्थानीय परेड ग्राउण्ड में मार्चपास्ट, झांकियों के अलावा विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समयबद्धरूप सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सी रविशंकर, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरूण मोहन जोशी ने स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महामहिम राज्यपाल एवं मा० मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों, उच्च पदस्थ अधिकारियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को ई-कार्ड के माध्यम से निमंत्रण भेजे गये। अभी तक प्रशासन द्वारा 658 महानुभावों को आमंत्रण भेजा गया है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक इन्तजाम करने के निर्देश दिये। मुख्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट एवं झांकियों के अलावा सरकार के विकास कार्यों पर आधारित फोटो गैलरी के साथ ही एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जायेगी तथा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जायेंगे।  परेड ग्राउण्ड में माननीयों एवं मीडिया के साथ ही आमजनों की बैठने की व्यवस्था के अलावा विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!