Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने विद्युत कार्मिकों की हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2021, मंगलवार, नैनीताल (सूचना)। जनपद के सभी विद्युत सब स्टेशन (बिजली घर) सही से संचालित हों और सब स्टेशनों को किसी भी प्रकार की क्षति न हो। यह निर्देश जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विद्युत कार्मिकों की हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में वीसी के माध्यम से समीक्षा करते हुए मुख्य अभियंता विद्युत, राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली घरों को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु आवश्यक सबस्टेशन ऑपरेटरों, सुरक्षा हेतु आवश्यक पुलिस की माँग तुरन्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने माँग के अनुसार आईटीआई तथा उपनल के माध्यम से कुशल सबस्टेशन ऑपरेटरों की तैनाती हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के निर्देश उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को दिये। उन्होंने सब स्टेशनों की सुरक्षा हेतु माँग अनुसार सब स्टेशनों पर तुरन्त पुलिस मुहैया कराने के निर्देश एसपी सिटी हल्द्वानी को दिये।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में ट्यूबवेल तथा फिल्टरेशन प्लांटों को सफतापूर्वक संचालित करने के लिए वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के रूप में 20 से 25 विद्युत जनरेटरों की व्यवस्था तत्काल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को पानी के 60 टेंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार विभिन्न क्षेत्रों में टेंकरों से पानी की आपूर्ति की जाये तथा पेयजल आपूर्ति हेतु टेंकरों के चक्कर भी बढ़ाये जायें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखा जाये तथा धन की आवश्यकता होने पर तुरन्त धनराशि की माँग की जाये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने किसी भी प्रकार की घटना के घटित होने पर त्वरित कार्यवाही हेतु तुरन्त सूचना जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश विद्युत तथा जल संस्थान के अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि विद्युत व्यवस्था बाधित होने की दशा में पेयजल आपूर्ति भी बाधित होने की संभावना है। लिहाज़ा पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर के रखें। उन्होंने जनता से पानी की बरबादी को रोकने एवं मित्तव्ययता बरतने की अपील की।

वीसी में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० सन्दीप तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, मुख्य अभियंता विद्युत गर्ब्याल, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल कुमार सक्सेना, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, गौरव चटवाल, विजयनाथ शुक्ल, मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!