Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डीएम/डीएओ डाॅ० आर. राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी अन्तर्गत बनने वाले नवीन जिला कलैक्ट्रेट परिसर/जिला मुख्यालय के ग्रीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी अन्तर्गत बनने वाले नवीन जिला कलैक्ट्रेट परिसर/जिला मुख्यालय के ग्रीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि स्थल रोडवेज वर्कशाॅप का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि/रा को निर्देशित किया कि चयनित भूमि के दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए, उत्तराखण्ड परिवहन निगम के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की जाए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रीन बिल्डिंग का नक्शे का अवलोकन करते हुए सम्पूर्ण जानकारी ली।

हरिद्वार रोड पर रोडवेज वर्कशाॅप परिसर के स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी लि० के अधिकारियों ने बताया कि वातानुकुलित भवन के साथ ही ऊर्जा दक्ष भवन रहेगा, जिसे ग्रीन कान्सेप्ट में विकसित किया जाएगा तथा परिसर में बेहतर है पार्किंग व्यवस्था रहेगी, जिसमें लगभग 600 वाहन आसानी से पार्क हो सकेंगे। भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कलैक्ट्रेट परिसर का नये भवन में सभी महत्वपूर्ण विभागों के कार्यालय स्थानान्तरित किए जायेंगे, जिससे जनमानस को एक ही स्थान पर सभी प्रकार सुविधा मिले तथा अनावश्यक न भटकना पड़े। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को भूमि के अभिलेखों का परीक्षण करते हुए भूमि का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करते हुए अप्रैल के पहले सप्ताह में होने वाली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ज्ञातव्य है कि लगभग 138 करोड़ रूपये की लागत से नव निर्मित होने वाली ग्रीन बिल्डिंग में जिला कलैक्ट्रेट परिसर/ जिला मुख्यालय, विकासभवन सहित करीब 75 विभागों के कार्यालय स्थापित होंगे। ग्रीन भवन में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों के कार्यालय संचालित होगें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, स्मार्ट सिटी लि० से जीएम तकनीकि जगमोहन चौहान, एजीएम वाटरवर्क्स कृष्णा चमोला, सीपीडब्लूडी के सहायक अभियन्ता एस पंवार, टी.के. नायक सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि०, लो.नि.वि., राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!