Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने लिया वीरचन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत साक्षात्कार

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून दिनांक 21 दिसंबर 2019 (सू०वि०)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में वीरचन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्राप्त हुए आवेदनों के सापेक्ष आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया।
साक्षात्कार में गैर वाहन मद में कुल 6 आवेदनों के सापेक्ष 5 आवेदक, वाहन मद में कुल 42 आवेदनों के सापेक्ष 10 आवेदक और दीनदयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत प्राप्त कुल 6 आवेदनों के सापेक्ष 2 आवेदक उपस्थित हुए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली साक्षात्कार समिति में लीड बैंक अधिकारी संजय भाटिया, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय और जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चैहान ने उपस्थित आवेदकों से उनके द्वारा किये गये आवेदन के क्रम में उनसे सम्बन्धित विस्तृत सवाल-जवाब किये गये। आवेदकों से साक्षात्कार में मद से सम्बन्धित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव, उससे सम्बन्धित आधारभूत जानकारी, औपचारिकताओं की पूर्ति, माॅर्जिन मनी वहन करने की क्षमता और व्यवसाय के बेहतर संचालन के लिए मार्किटिंग इत्यादि में किस प्रकार से कार्य किया जा सकता है, इत्यादि जानकारी ली।
इस दौरान जिलाधिकारी ने साक्षात्कार समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि योजना के तहत् रेस्टोरेन्ट- गैस्ट हाउस इत्यादि भवन निर्माण में वाटर हार्वेस्टिंग, खुली पार्किंग तथा महिला और पुरूष के लिए पृथक-पृथक शौचालय का अनिवार्य रूप से प्रावधान रखें। साथ ही चयन प्रक्रिया में पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को पलायन रोकथाम के उद्देश्य से अधिक फोकस करते हुए महिला-पुरूष अनुपात तथा आरक्षित वर्ग इत्यादि में भी उपर्युक्त संतुलन बनाते हुए मानक के अनुसार प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!