Breaking News :
>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद के दूरस्थ क्षेत्र में रात्रि विश्राम कर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने तहसील त्यूनी एवं चकराता का किया वार्षिक निरीक्षण

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद के दूरस्थ क्षेत्र में रात्रि विश्राम कर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज दूसरे दिन तहसील त्यूनी का वार्षिक निरीक्षण के उपरान्त तहसील चकराता के ग्राम मंगटाड़ पहुँचे जहाँ पर विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की गई साथ ही तहसील चकराता का वार्षिक निरीक्षण कर यही पर रात्रि विश्राम करेंगे।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील त्यूनी एवं चकराता का वार्षिक निरीक्षण किया तथा दोनों तहसीलों के सम्बन्धित समस्त पटल सहायकों, राजस्व कार्मिकों को पत्रावलियों का रखरखाव एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त होने वाली स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं का यथासमय निस्तारण कर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को सफल बनायें।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम मंगटाड़, तहसील चकराता में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से 27 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष 12 शिकायतों को 15 दिन में निस्तारण के निर्देश के साथ सम्बन्धित विभागों को हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर अधिकतर शिकायतें लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, वन विभाग, आँगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

इससे पूर्व 1.50 किमी पैदल चलकर मंगटाड़ ग्राम पहुँचने पर क्षेत्र के खत के सयाणों द्वारा जिलाधिकारी का पारम्परिक टोपी, कोट एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि प्रशासन की इस अच्छी पहल से ग्रामीणों को सरकार की विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने आँगनबाड़ी केन्द्र, बारात घर के साथ ही मुख्य मार्ग तक सड़क बनाए जाने के अलावा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु सिलाई का प्रशिक्षण दिए जाने तथा खाद्य प्रस्संकरण केन्द्र खोले जाने की माँग प्रमुखता से उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देने आँगनबाड़ी व बारात घर का निर्माण करने के अलावा खाद्य प्रस्संकरण केन्द्र खोले जाने हेतु तीव्र गति से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तहसील चकराता के ग्राम खारसी, मानुवा, गेहरी, काण्डीधार तथा खाटुवा के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा खारसी मोटर मार्ग का डामरीकरण तथा चैड़ीकरण के कार्य गुणवत्ता पूर्व न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा खारसी मोटर मार्ग निमार्ण कार्यों की संयुक्त जाँच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश उप जिलाधिकारी चकराता एवं लोनिवि के अधिकारियों को दिए। उन्होने कोटी कनासर में सेब के बगीचे एवं होम स्टे योजना का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के तहत् उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया, मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० एस.बी. पाण्डेय, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विक्रम सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अनिता राणा समेत डेरी, मत्स्य, लोनिवि, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाल विकास, विद्युत, समाज कल्याण, आदि विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!