Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने किया मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर चन्दर रोड अवस्थित काॅल सेन्टर/कन्ट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर चन्दर रोड अवस्थित काॅल सेन्टर/कन्ट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से काॅल सेन्टर कार्मिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए तथा प्रतिदिन होम आइशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की स्वास्थ्य की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को मरीजों की विभिन्न शकांओं के समाधान एवं सलाह के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक भी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि काॅल सेन्टर में बीएसएनएल के माध्यम से पीआरआई की 5 अतिरिक्त लाईनें लगाकर होम आइशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों के स्वास्थ्य के बारे में एक दिन छोड़कर अगले दिन जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन जगहों पर रैपिड एन्टीजन टैस्ट किए जा रहे हैं उन स्थानों पर जिन व्यक्तियों की पाॅजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हो रही है उन्हें तत्काल वहीं पर होम आइशोलेशन किट उपलब्ध कराई जाए। इस हेतु इन स्थानों पर 200-200 होम आइशोलेशन किट उपलब्ध कराई जायें। उन्होंने कहा कि अब होम आइशोलेशन की किट एसडीआरएफ के माध्यम से भी वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों तथा चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि होम आइशोलेशन में रह रहे सभी व्यक्तियों को हर हाॅल में कोरोना किट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सैम्पलिंग बढ़ाने के साथ ही टीकाकरण कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मेडिकेयर मल्टी सेपशलिटी हाॅस्पिटल सेलाकुई, सीआईएमएस कुंआवाला की आवश्यक जाँच कर आवश्यक संसाधन जुटाते हुए कोविड हाॅस्पिटल बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आर्यन हाॅस्पिटल डोईवाला में आईसीयू तथा आक्सीजन बैड लगवाने के निर्देश सम्बन्धितों को दिए। बैठक में विवेकानन्द चेरिटेबल हाॅस्पिटल धर्मावाला को डीसीएचसी में बनाए जाने के निर्देेश दिए। उन्होंने रायपुर स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में बनाए गए कोविड अस्पताल में आक्सीजन बैड बढाए जाने के साथ ही वहाँ पर आवश्यक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी चिकित्सालयों को निर्देशित किया कि जिन कोविड संक्रमित व्यक्तियों का ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे है उन्हें ऑक्सीजन बैड तथा जिनका लेवल 90 से उपर है ऐसे व्यक्तियों को ऑक्सीजन कन्सलेटेटर उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जिन लोगों की ड्यूटी स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों के लिए लगाई गई है उन सभी को फ्रन्टलाईन वर्कर मानकर उनका टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अस्पतालों को आक्सीजन डिमांड रेज करने के भी निर्देश बैठक में दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में समस्त प्रबन्धक स्वामी ऑक्सीजन एजेंसी सप्लायर के दूरभाष नम्बर के साथ ही अतिरिक्त ड्यूटी सम्पर्क नम्बर भी जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय जारी गाईडलाइन का पालन करें। उन्होंने जनमानस से मास्क का उपयोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!