Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से सम्बन्धित लम्बित सभी आवेदनों को 15 अक्टूबर तक शत् प्रतिशत् निस्तारित करना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

  • ‘‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पर प्राथमिकता से फोकस करें” : जिलाधिकारी’

आकश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 29 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पर प्राथमिकता से फोकस करें”, जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने यह निर्देश आयोजित डीएलआरसी (जिला स्तरीय समीक्षण समिति) की बैठक में बैंकर्स और लाईन डिपार्टमेंट को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राज्य सरकार की एक अति महत्वकांशी योजना है और कोविड-19 के दौरान अपने घर लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गयी है। अतः इस योजना को विशेष प्राथमिकता से लिया जाय तथा बैंक स्तर पर योजना से सम्बन्धित लम्बित सभी आवेदनों को 15 अक्टूबर तक शत् प्रतिशत् निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंनें इस सम्बन्ध में गठित की गयी ऑडिट कमेटी की नियमित बैठक करते रहने और बैंको के स्तर पर स्वरोजगार ऋण से सम्बन्धित लम्बित आवेदनों की पड़ताल करते हुए पेंन्डेंसी को शून्य स्तर पर लाने के निर्देश दिये। इस योजना में जिन बैंकों की परफाॅरमेंस सन्तोषजनक नहीं रही, जिलाधिकारी ने उन बैंकों के डीजीएम से दूरभाष के माध्मय से सम्पर्क कर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने स्ट्रीट वेन्डर कल्याण को समर्पित स्ट्रीट वेन्डर आत्मनिर्भर निधि (प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना) की सभी प्रकार की पैंडेंसी को भी 15 अक्टूबर तक हरहाॅल में निपटाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सभी सार्वजनिक और प्राईवेट बैंकर्स को निर्देशित किया कि जिन बैंकों का सीडी रेशियो (ऋण जमा अनुपात) 35 प्रतिशत् से नीचे है वे तत्काल अपनी प्रगति में सुधार करते हुए पूर्व में दिये गये लक्ष्य के अनुरूप सुधार करें। उन्होंने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना के साथ ही रोजगार और स्वरोजगार की शासकीय योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजन, खादी ग्रामोद्योग ऋण योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, वीरचन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्टैण्ड अप इण्डिया, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि योजनाओं की प्रगति में भी लगातार सुधार करते हुए लोगों को योजनाओं का त्वरित और समुचित लाभ प्रदान करने के सम्बन्धित विभागों और बैंकर्स को निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने कृषि सैक्टर को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से प्रयास करने तथा प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना और पशु एवं पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना पर भी विशेष फोकस करने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि आगामी बैठक से पूर्व विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लम्बित सभी आवेदनों की पेंन्डेंसी को पूरी तरह से निपटायेंगे।

जिलाधिकारी ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को अधिक बढावा देने के लिए सभी बैंकों से इस सम्बन्ध में जरूरी भागीदारी करवाने की पहल करने के एलडीएम (लीड बैंक मैनेजर) को निर्देश दिये साथ ही कहा कि सभी बैंकर्स और विभाग लगातार समन्वय बनाते हुए सभी योजनाओं की प्रगति बढायें जिसमें लोगों को अधिकाधिक योजनाओं का लाभ मिल सके और वे आत्मनिर्भर हो सकें।

इस दौरान एनआईसी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, उप महाप्रबन्धक (डीजीएम) आरबीआई तारीका तारीआ, डीडीएम नाबार्ड अजय सोनी, एलडीएम बी.एस. मर्तोलिया सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी और बैंकर्स उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!