Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी ने कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए लोगों से इस सर्दी में विशेष सावधानी बरतने की अपील की

  • सुबह-शाम दिन-चर्या से लेकर पहनावे व खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है।
  • जब तक कोरोना का टीका नहीं आ जाता तब-तक मास्क को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लें।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वर्तमान समय में व्याप्त कोरोना महामारी और बढ़ती सर्दी में कोरोना से बचाव को लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने और विशेष सतर्कता रखने के लिए विशेष अपील की गयी। जिलाधिकारी ने अपील की है कि वर्तमान समय में मौसम में बदलाव हो रहा है और सर्दी बढ़ रही है तथा कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए इस सर्दी में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी के मौसम में सर्दी, खाँसी, जुखाम होने की अधिक संभावना रहती है, अतः सुबह-शाम दिन-चर्या से लेकर पहनावे व खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इन दिनों देखा गया है कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहन रहे हैं तथा कुछ लोग जो पहन भी रहे हैं ठीक से नही पहन रहे हैं, वे अपने आपको तथा दूसरों को जोखिम में डाल रहे हैं। इन दिनों लोग विवाह, उत्सव इत्यादि समारोह में अधिक लापरवाही दिखाते हैं, वे भूल जाते हैं कि कोरोना बीमारी अभी गयी नहीं। उन्होंने ऐसे सभी लोगों से अपील की है कि जब तक कोरोना का टीका नहीं आ जाता तब-तक मास्क को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लें। सभी लोग खुद भी मास्क पहनें तथा जो लोग मास्क नहीं पहनते उनको भी पहनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विशेष कर चिकित्सालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशन, डाकखाना, बैक, विकासखण्ड व तहसील कार्यालयों जैसे स्थानों जहाँ पर अलग-अलग क्षेत्रों से अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग आते हैं, ऐसे स्थानों में बहुत जोखिम रहता है। अतः बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।

इसी के साथ जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अपील की है कि सुबह शाम ठण्डक बढ़ने से अनिवार्य रूप से गुनगुना पानी पीयें, अदरक वाली चाय, ग्रीन टी, लेमन टी, सूप इत्यादि को यथा संभव बीच-बीच में पीते रहें। प्रातः खाली पेट हल्की एक्सरसाइज करें तथा योगा, मेडिटेशन एवं पौष्टिक आहार लें। इन अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से इम्युनिटी बढ़ेगी तथा स्वयं भी स्वस्थ रहेंगे तथा दूसरे को भी स्वस्थ रखने में भगीदार बनेगें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!