Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने रुद्राक्ष और बांज की पौध रोपित कर हरेला पर्व का किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2022, शनिवार, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में हरेला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। जनपद के सभी विकास खंडों, तहसील स्तर एवं विद्यालयों के साथ ही वन,कृषि,उद्यान विभाग सहित स्वंय सेवी संस्थाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग के तत्वावधान में धनपुर गाँव के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीएम अभिषेक रुहेला ने रुद्राक्ष और बांज की पौध रोपित कर हरेला पर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट, डीएफओ पुनीत तोमर, सीडीओ गौरव कुमार, ग्राम प्रधान धनपुर राममूर्ति गुसाईं, प्रधान मानपुर सहित ग्रामीणों द्वारा भी पौध रोपित किये।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्षाकाल में करीब 1 लाख से अधिक पौध रोपित की जाएगी। जिसकी आज से शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए जिले में जिन ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्य हो रहा है,उसकी अपनी देख-रेख में निगरानी रखी जाए। ताकि आने वाले समय में ग्रामीण उसका लाभ ले सकें।डीएम ने कहा कि हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा है। हर नागरिक को पर्यावरण के संवर्धन औऱ संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। वृक्षारोपण करने के साथ उनकी रक्षा करना भी हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। साथ ही ऐसी गतिविधियां जो हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है उन पर नियंत्रण रखना भी आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने मानपुर गाँव में बीज बम अभियान की भी शुरुआत की। तथा ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्या भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिस पर जिलाधिकारी यथा समय निराकरण करने का भरोसा दिया।

जिलाधिकारी ने कहा गाँव में आजीविका को बढ़ावा देने हेतु भरसक प्रयास किया जाएगा। पारम्परिक खेती के इतर नकदी फसलों एवं दुग्ध उत्पादन,मौन पालन के कार्यों को व्यापक स्तर पर किया जाय। मौन पालन एवं दुग्ध उत्पादन की बढ़ती हुए संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में शहद और दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने हेतु प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए गए। उधर धनपुर में नमामि गंगे योजना के अंर्तगत बृहद वृक्षारोपण एवं कीर्ति इंटर कालेज में गोष्टी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंर्तगत निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, डीडीओ केके पंत,सीएचओ डॉo रजनीश सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, पर्यावरण प्रेमी प्रताप मटूड़ा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, गोपाल राणा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!