Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

वायु प्रदूषण एवं कोविड-19 के दृष्टिगत पटाखों के बेचने/जलाने के सम्बन्ध में निर्गत दिशा-निर्देश जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवम्बर 2020, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। वायु प्रदूषण एवं कोविड-19 के दृष्टिगत पटाखों के बेचने/जलाने के सम्बन्ध में निर्गत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि माननीय राष्ट्रीय अधिकरण द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों में वर्णित प्राविधानों के क्रम में उत्तराखण्ड शासन पर्यावरण सरंक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग के द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधमसिंहनगर के 6 नगरीय क्षेत्रों देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार हल्द्वानी, रूद्रपुर एवं काशीपुर सीमा क्षेत्रों में केवल ग्रीन क्रेकर्स (पटाखों) का ही विक्रय किया जाएगा तथा उक्त 6 नगरीय सीमा क्षेत्रों में पटाखा जलाने की अवधि 2 घण्टे निर्धारित की गई है। दीपावली में रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा छठ पूजा प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक पटाखा जलाने की अवधि निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी ने माननीय राष्ट्रीय अभिकरण एवं शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का जनपद में अनुपालन हेतु पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण/नगर मजिस्ट्रेट/समस्त उप जिलाधिकारियों एवं समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अधिकृत किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित बाजारों, माल्स, रेस्टोरेट, होटल्स, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का अनुपालन करवाने के साथ अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करवाने तथा यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए ताकि बाजारों में जाम की स्थिति न बने।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!